search

वीजा धोखाधड़ी: ब्रिटेन का तमिलनाडु में जागरूकता अभियान

cy520520 2025-11-21 22:07:45 views 1023
  

वीजा धोखाधड़ी जागरूकता अभियान।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्त्रोत पर ही वीजा धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए ब्रिटिश सरकार के एक अभियान का शुक्रवार को तमिलनाडु तक विस्तार किया गया। यह कदम ब्रिटिश विदेश मंत्री सीमा मल्होत्रा की भारत यात्रा के दौरान उठाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि अभियान का उद्देश्य फर्जी वीजा पर ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या को कम करना है। दोनों देश यात्रियों को धोखाधड़ी से बचाने और अवैध प्रवासन से निपटने के लिए सहयोग करेंगे।

ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मामलों की प्रभारी मंत्री मल्होत्रा ने पंजाब में पहले से चल रहे एक सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद चेन्नई में इस अभियान की शुरुआत की।

मल्होत्रा ने कहा, \“\“यह सरकार अवैध प्रवासन के प्रवाह को उसके स्त्रोत पर ही रोकने के लिए काम कर रही है। साथ ही वीजा धोखाधड़ी को रोकने के लिए हाटस्पाट क्षेत्रों पर लक्षित अभियानों का उपयोग कर लोगों को सुरक्षित रखते हुए सीमाओं की सुरक्षा कर रही है।\“\“

एफसीडीओ ने कहा कि विस्तारित धोखाधड़ी-रोधी अभियान में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लक्षित पहुंच और एक तमिल भाषा का वाट्सएप चैटबाट शामिल होगा ताकि भारतीय नागरिक वीजा घोटालों की पहचान कर सकें और धोखेबाज एजेंटों के प्रति सतर्क रह सकें।

(समाचार एजेंसी पीटीई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162295