search

पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप... दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, 12 से ज्यादा लोग घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 360
  



संवाद सहयोगी जागरण पटना। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। इस झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई, जिसमें 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सभी घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस विवाद का कारण कुछ दिन पहले की घटना में है, जब गांव के बच्चों के बीच खेल-खेल में झगड़ा हुआ था। उस समय समाज के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

मामला तब बिगड़ा जब एक पक्ष के दो बच्चे गांव के बागीचे में खेलने गए। वहां दूसरे पक्ष के बच्चों से उनका विवाद फिर से शुरू हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लड़कों ने मौके की नजाकत को देखते हुए फोन कर 10-15 बाहरी युवकों को बुला लिया।

चश्मदीदों के अनुसार, भीड़ ने बागीचे में मौजूद बच्चों की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें दौड़ाते हुए उनके घर तक पहुंच गए। जब परिजन और आसपास के लोग अपने बच्चों को बचाने के लिए आए, तो स्थिति अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ-साथ ईंट-पत्थर भी चले। इस अफरातफरी में बीच-बचाव करने आईं महिलाएं भी हिंसा का शिकार हुईं।

अस्पताल में इलाजरत पहले पक्ष के घायल रवि कुमार ने बताया, मैं अपने साथी उदय कुमार के साथ बागीचे में खेल रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने फोन कर 10-15 गुंडों को बुला लिया और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल सूरज कुमार का कहना है, मैं सड़क किनारे खड़ा था, तभी कुछ युवक आए और मुझे जबरन खींचते हुए अपने घर की ओर ले गए। वहां उन सभी ने मिलकर हमारी पिटाई की।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और भीड़ को तीतर-बीतर किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161879