search

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के आरोपित समेत नौ शराब तस्कर गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 687
  

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 9 धंधेबाज गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपित समेत नौ शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इनके ठिकाने से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज भेज दिया गया। एक आरोपित नाबालिग है, उसे पर्यवेक्षण गृह में भेजा गया। उसपर चोरी और लूटकांड का केस मीनापुर थाना में पूर्व से दर्ज है।

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मीनापुर के गजाईचक के अमित कुमार को एक बाइक और छह कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसपर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा शेरपुर से रौशन कुमार को 24 कार्टन उत्तर प्रदेश निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने घर के पीछे खाली जगह में पर्दा घेरकर शराब को स्टाक कर रखा था।

गुप्त सूचना मिलने पर एसआई अमरेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, एएसआई नीरज कुमार, राजकुमार और विक्रम कुमार के साथ छापेमारी कर शराब बरामद की गई। इसके अलावा टीम ने मोतीपुर के गहुआ चक से संतोष कुमार और रसुलागंज से शनि कुमार को 109 लीटर देसी शराब और दो बाइक, सरैया के विशुनपुर बसंत से दो लीटर देसी शराब के साथ रूपलाल सहनी, अखाड़ाघाट से दिलीप कुमार को 11.60 लीटर विदेशी शराब, सरैया के बहिलवारा से दिनेश कुमार, मुशहरी प्रहलादपुर से दीपक महतो को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर–औराई का सफर होगा सीधा और तेज, बागमती पर अतरार घाट पुल से घटेगी दूरी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161876