search

कुरुक्षेत्र के लाडवा में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराया कैंटर; चालक की मौत

cy520520 2026-2-14 22:56:38 views 828
  

कुरुक्षेत्र के लाडवा में भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, लाडवा। इंद्री रोड पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पानीपत से जगाधरी की ओर जा रहा कैंटर लाडवा के हनुमान मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालकर लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान करनाल के सेक्टर-चार निवासी 48 वर्षीय बलवान सिंह के रूप में हुई। वह पेशे से कैंटर चालक था और पिछले करीब पांच वर्ष से इसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अपने पीछे पत्नी, बेटा रितिक और बेटी रितु को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि बलवान मूल रूप से जिला कैथल के गांव बाता का रहने वाला था।

मृतक के भाई बनारसी दास ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात बलवान सिंह ने पानीपत में पेप्सी कंपनी से माल लोड किया था। शनिवार सुबह वह माल उतारने के लिए जगाधरी रवाना हुआ था।

लाडवा-इंद्री रोड पर पहुंचते ही अचानक कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे बलवान के सीने में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। स्वजन ने हादसे को लेकर किसी तरह का शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725