search

किशलय कुशवाहा बने भागलपुर के नगर आयुक्त, मात्र आठ माह रहा शुभम का कार्यकाल, बन गए डीडीसी

deltin33 2026-1-9 23:56:43 views 580
  

किशलय कुशवाहा और शुभम कुमार



जागरण संवाददाता, भागलपुर। वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी किशलय कुशवाहा को महुआ के एसडीएम पद से स्थानांतरित कर भागलपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे शुभम कुमार की जगह लेंगे, जिनका तबादला उप विकास आयुक्त (Deputy Development Commissioner) नालंदा के रूप में किया गया है। किशलय कुशवाहा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत शैव टोला के निवासी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 133 वीं रैंक हासिल की थी। आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद उन्होंने देश की मिनिरत्न कंपनी एनटीपीसी में भी सेवा दी है।
शुभम ने मतभेद का किया दूर लेकिन ठोस निर्णय लेने में ये भी चुके

तीन साल में कोई भी नगर आयुक्त ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। किसी ने एक साल तो किसी ने सात से आठ माह नगर निगम में आयुक्त का दायित्व निभाया। नगर आयुक्त शुभम कुमार भी आठ माह तक यहां रहे। इनके सामने कई चुनौती थी जिसका सामना करते करते इनका कार्यकाल खत्म हो गया। शुभम कुमार ने 27 मई 2025 को योगदान दिया था। जब ये यहां आए उस वक्त मेयर और इनके पहले के नगर आयुक्त के बीच विचारों का मतभेद था। इसको पाटने में शुभम सफल रहे। इसके बाद शुभम कुमार ने शहर के सौंदर्यीकरण पर फोकस देना आरंभ किया। बंद पड़े प्याऊ को ठीक कराया। कई विकास कार्य को भी इन्होंने गति दिया।

वहीं इनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सफाई एजेंसियों पर सख्ती एवं उसे हटाने को थी। सफाई एजेंसी की कार्यशैली पर ये लगाम लगाने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए। तीन साल के अंदर लगातार एजेंसी को हटाने के लिए विरोध हुआ, बैठक में निर्णय भी लिया। लेकिन सफाई एजेंसी के आगे किसी की नहीं चली। यह हाल तब है जब पूर्व नगर आयुक्त डा. प्रीति ने सफाई एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने तक की टिप्पणी किया था। बात कार्यकाल की करे तो जनवरी 2023 से अब तक केवल डा. योगेश सागर ने एक साल कार्य संभाला। शुभम कुमार अब नालांदा के डीडीसी बन गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476363