search

पति की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या, बताया हार्ट अटैक; आरोपित पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 378
  

महिला ने पति की गला दबाकर हत्या करने के बाद प्रेमी संग फरार।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दुपट्टे से गला दबाकर पति की हत्या को हार्ट अटैक बताने वाली आरोपित पत्नी और प्रेमी को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। महिला तीन बच्चों की मां है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर हार्ट अटैक से मौत होना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आरोपितों की करतूत पुलिस के सामने आ गई।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा अंतर्गत बेलोन गांव निवासी विजय (33) की शादी करीब 15 वर्ष पहले राखी के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पूर्व में विजय और उसकी पत्नी राखी सूरजपुर में ही रहकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित साइट-सी स्थित नौवा नामक कूलर फैक्टरी में काम करते थे। चार वर्ष पहले गुरदीप (31) निवासी विचपरिया पिसांवा, जनपद सीतापुर भी इसी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी विजय से पहचान हो गई। विजय का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।

इसी दौरान उसकी राखी से नजदीकी हो गई। करीब दो साल पहले राखी एक बच्चे को लेकर गुरुदीप के साथ चली गई थी। इसके बाद विजय भी फैक्ट्री में काम छोड़ अन्य बच्चों को लेकर गांव चला गया था। लगभग एक वर्ष पहले विजय व उसके स्वजन राखी को समझा बुझा कर वापस घर लाए थे। तब से विजय पत्नी व बच्चों के साथ गांव में ही रह रहा था।

पुलिस का कहना है कि 15 दिन पहले ही पत्नी अपने पति व बच्चों को आर्थिक तंगी का हवाला होने के चलते काम करने की बात बोल कर सूरजपुर ले आई थी। यहां देवला गांव में किराए के मकान में परिवार के साथ रह कर विजय और राखी उसी कूलर फैक्ट्री में काम करने लगे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे राखी ने पुलिस को सूचना दी कि पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पुलिस को जांच में घटनास्थल की परिस्थितियों और शव पर मिले निशानों से शक हुआ।

इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजय की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रेमी के साथ दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का जुर्म कुबूल किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक के भाई अशोक की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपित पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेमी को देख भड़का था पति

पुलिस जांच में सामने आया कि स्वजन के समझाने पर वह लौटी राखी का पति से विवाद हो रहा था। घटना की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद राखी ने रविवार रात फोन कर गुरदीप को घर बुलाया। उसे देख कर विजय भड़क गया। आरोपितों ने किसी तरह विजय को शांत किया। इसके बाद दोनों ने शराब पी। नशे में होने के बाद विजय सो गया। तब दोनों ने घटना अंजाम दे डाली। मौत को हार्ट अटैक बताकर बचने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- फिल्म \“यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में प्रदर्शन, टाइटल बदलने की मांग   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162906