search

वैशाली का कुख्यात अपराधी हेरोइन के साथ महेंद्र राय गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनामी

LHC0088 1 hour(s) ago views 542
  



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले का टॉप 12 की सुची में शामिल कुख्यात बदमाश हेरोइन कोटा के साथ बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किया गया तस्कर बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर डीह निवासी भूखल राय के पुत्र महेंद्र राय के पास से करीब 20.20 ग्राम कोटा बरामद किया है।

यह जानकारी सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 23 फरवरी को बिदुपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि जिले का टॉप 12 वांछित एवं 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश महेन्द्र राय पिता भूखल राय अपने घर पर छिपकर रह रहा है एवं नशीला मादक पदार्थ खरीद बिक्री कर रहा है।

उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में बिदुपुर थाना पुलिस, जिला आसूचना ईकाई एवं दण्डाधिकारी के साथ कार्रवाई करते हुए महेन्द्र राय को अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (कोटा) (कुल मात्रा-20.20 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के क्रम में मादक पदार्थ कहां से लाया जाता है तथा तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों का खुलासा किया गया है। विदित हो कि उक्त बदमाश वैशाली जिला के टॉप 12 वांछित बदमाश की सूची में शामिल है और इसपर 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित है। इस संबंध में बिदुपुर थाना कांड सं0-97/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभि० को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

महेन्द्र राय के विरुद्ध बिदुपुर थाना कांड संख्या 682/24 मादक पदार्थ तस्करी, गंगा ब्रिज थाना कांड संख्या 164/25 मादक पदार्थ तस्करी, जंदाहा थाना कांड संख्या 85/26 एवं राजापाकड़ बराटी थाना कांड संख्या 413/25 दर्ज हैं।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165292