search

सीतामढ़ी में दलित युवती से दुष्कर्म के बाद जान मारने का प्रयास, पुलिस गिरफ्त में आरोपित

cy520520 2026-1-8 19:26:49 views 742
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई है।



संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)।  रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म व जान से मारने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान रात के करीब एक बजे एक शख्स ने उसके मुंह को दबाकर उसे विवश कर दिया तथा उसे घसीटते हुए घर के बगल में ही एक बांसवाड़ी में ले गया।

युवती के अनुसार आरोपित ने उसके दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसे मरा समझकर आरोपित मौके से फरार हो गया।

होश में आने पर पीड़िता रोती हुई किसी तरह से घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव निवासी चमन कुमार उर्फ अमरेंद्र कुमार को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की तहकीकात में जुटी है। बता दें घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।  
नाबालिग को घर से बुलाकर किया लापता

तरियानी। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने नाबालिग को उसके घर से बुलाकर गायब कर दिया। स्वजनों द्वारा विरोध जताने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। घटना की बाबत उसके पिता ने तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पुकार ठाकुर, साजन कुमार, दिया देवी, ब्रजेश ठाकुर, प्रेमा देवी व सीता देवी को आरोपित किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है तालाश जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163424