search

दिल्ली में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने आत्महत्या का कारण दहेज उत्पीड़न बताया

LHC0088 1 hour(s) ago views 686
  

दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान।



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना को लेकर महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडित किए जाने का आरोप लगाया है। प्रताड़ना से परेशान होकर ही उसने आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सानू बाला के रूप में हुई है। घटना को लेकर बुधवार को स्थानीय एसडीएम कोर्ट में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने अपना बयान दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे निहाल विहार के 50 फुटा रोड पर स्थित महिला के ससुर प्रताप बघेल के मकान में हुई थी। मिहला के भाई पंकज ने बताया कि उनकी बहन की शादी 23 अप्रैल 2024 को सुरजीत से हुई थी। आरोप है कि सानू को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
10 लाख रुपये की थी मांग

पिछले छह माह से प्रापर्टी खरीदने के लिए 10 लाख की मांग की जा रही थी। यह मांग पूरा नहीं किए जाने पर दबाव बनाने के लिए सानू के माध्यम से भी उनको कहलवाया गया था। हमने रुपये देने का मन भी बना लिया था, इसी दौरान मंगलवार करीब 11.30 में उन्हें प्रताप बघेल ने उन्हें फोन किया कहा कि उनकी बहन बीमार है। वे जब बालाजी अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि सानू फांसी लगा लिया था। उनका कहना था कि उस समय सभी घर से बाहर गए हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। उसके मिलते ही रिपोर्ट और बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्मी से शादी, फिर दहेज प्रताड़ना व तीन तलाक... 23 साल पुराने केस में अब आया फैसला   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816