search

गजब! Newyork-Rome से भी ज्यादा ठंडा अपना शहर, लंदन और पेरिस से कर रहा मुकाबला

deltin33 2026-1-8 19:26:47 views 965
  

फाइल फोटो।



जासं, जमशेदपुर । विदेश घूमने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। आपको यूरोप या अमेरिका जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि पूर्वी सिंहभूम का मौसम ही अब \“\“इंटरनेशनल\“\“ हो गया है।

गुरुवार को जब शहर के लोग रजाई में दुबके हुए थे, तब लौहनगरी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैरानी की बात यह है कि इसी वक्त अमेरिका के न्यूयार्क शहर में तापमान नौ डिग्री और इटली की राजधानी रोम में 11 डिग्री सेल्सियस था।

मैकलुस्कीगंज बना असली लंदन, तापमान शून्य से नीचे

यानी, अपना जमशेदपुर इन बड़े विदेशी शहरों से भी ज्यादा ठंडा रहा। झारखंड का मिनी लंदन कहा जाने वाला मैकलुस्कीगंज (रांची के पास) इस समय पूरी तरह से फ्रीजर बन चुका है।

वहां ठंड का यह आलम है कि तापमान गिरकर माइनस 0.5 डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार की सुबह वहां ओस की बूंदें बर्फ बन गईं। घास और गाड़ियों के शीशों पर बर्फ की सफेद परत (पाला) जमी देखी गई।

मैकलुस्कीगंज की ठंड ने ब्रिटेन के असली लंदन (6 डिग्री सेल्सियस) को भी मात दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला, मुसाबनी, पोटका और पटमदा जैसे प्रखंडों में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे त्वचा फटने और होठ सूखने की समस्या हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं (शीतलहर) चलने के कारण धूप का असर कम महसूस होगा। न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बना रहेगा, जो सामान्य से कम है।

यहां देखिए दुनिया के बड़े शहरों और झारखंड के शहरों के तापमान का दिलचस्प मुकाबला। नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि झारखंड के कई हिस्से अभी यूरोप से ज्यादा ठंडे हैं।
किस शहर में कितनी ठंड?  (गुरुवार का तुलनात्मक तापमान)

झारखंड के ठंडे शहर (न्यूनतम तापमान)
मैकलुस्कीगंज: -0.5 डिग्री सेल्सियस (बर्फ जमी)
हजारीबाग: 2.9 डिग्री सेल्सियस (बेहद ठंडा)
कांके (रांची): 2.7 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर: 8 डिग्री सेल्सियस


विश्व के प्रमुख शहर

लंदन (ब्रिटेन): 6 डिग्री सेल्सियस
पेरिस (फ्रांस): 7 डिग्री सेल्सियस
न्यूयार्क (अमेरिका): 9 डिग्री सेल्सियस (जमशेदपुर से गर्म)
वाशिंगटन डीसी (अमेरिका): 8 डिग्री सेल्सियस
रोम (इटली): 11डिग्री सेल्सियस
मैड्रिड (स्पेन): 10 डिग्री सेल्सियस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476839