search

काैन बनेगा धनबाद महानगर और ग्रामीण BJP का अध्यक्ष? मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद उल्टी गिनती शुरू

deltin33 2025-12-18 15:37:11 views 477
  

नए मंडल अध्यक्षों के साथ राज पालीवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह तथा पूर्व सांसद सुनील सोरेन।



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में तेजी से भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया चल रही है। जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए रायशुमारी चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को धनबाद महानगर और ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए रायशुमारी हुई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन सदस्यीय समिति ने की रायशुमारी

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में तीन सदस्यीय समिति ने रायशुमारी की। इसमें पूर्व मंत्री राज पालीवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह तथा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन की उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष के प्रमुख दावेदार

धनबाद महानगर से वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रवण राय, महामंत्री मानस प्रसून, उपाध्यक्ष शेखर सिंह, धनेश्वर महतो समेत अन्य नामों पर चर्चा हुई। जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष साहू, जिला उपाध्यक्ष बलदेव महतो समेत अन्य नामों पर भी चर्चा की गई। जल्द ही जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।
भाजपा को मिले 17 नए मंडल अध्यक्ष

भाजपा धनबाद जिला महानगर के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर कार्यालय में की गई। जिसमें महानगर इकाई के अंतर्गत सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा भाजपा झारखंड प्रदेश की त्रिस्तरीय समिति ने की। यह घोषणा भाजपा धनबाद जिला कार्यालय में नामांकन एवं चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात की गई।  

    क्रम मंडल का नाम मंडल अध्यक्ष मंडल प्रतिनिधि
   
1बरटांड़ मंडलहुल्लास दासकिशोर मंडल

2भूली मंडलमनोज गुप्ता

3बैंक मोड़ मंडलसन्नी रवानीनीरज सिन्हा

4मनईटांड़ मंडलइंद्रभूषण कुशवाहाजितेंद्र सिंह

5धनबाद सदर मंडलराजाराम दत्तानिर्मल प्रधान

6सरायढेला मंडलबसंती सिंहरीता यादव

7केंदुआ मंडलरंजय सिंहआनंद खंडेलवाल

8धनबाद प्रखंड मंडलगौतम कुमार चौधरी

9झरिया नगर मंडलअवधेश सावदिलीप भारती

10बस्तकोला मंडलसंतोष रवानीतरुण राय

11भागा मंडलवीरेंद्र वर्माबच्चा गिरी

12लोदना मंडलसुनील पासवानअर्जुन निषाद

13महुदा मंडलकिशुन महतोफूलचंद रवानी

14बाघमारा मंडलबलराम चौहानराजू शर्मा

15कतरास मंडलसूरजदेव मिश्रामनोज कुमार सिंह

16लोयाबाद मंडलदिनेश रवानीमुन्ना सिंह

17सिनिडीह मंडलसोनू श्रीवास्तवमुन्ना चौहान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521