अमेरिकी एफ-22 लड़ाकू विमान इजरायल में उतरे (फोटो- रॉयटर)
एएनआई, तेल अवीव। अमेरिकी वायु सेना के लगभग एक दर्जन एफ-22 लड़ाकू विमान इजरायल में उतरे हैं। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जो संभावित रूप से युद्ध का रूप ले सकता है।
टाइम्स आफ इजरायल ने उड़ान ट्रैकिंग डाटा और विमान खोजकर्ताओं के हवाले से बताया कि 24 फरवरी की सुबह ब्रिटेन के लेकनहीथ हवाई अड्डे से स्टेल्थ लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते हुए देखा गया, जिसके बाद वे इजरायल के लिए रवाना हुए।
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी के विमान दक्षिणी इजरायल में वायुसेना के एक हवाई अड्डे पर उतरे हैं। एबीसी के अनुसार, लड़ाकू विमानों ने अपने ट्रांसपोंडर निष्क्रिय करके उड़ान भरी, लेकिन उनके साथ ईंधन भरने वाले टैंकर भी थे, जिनके ट्रांसपोंडर चालू थे।
तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और दोनों पक्ष गुरुवार को जिनेवा में वार्ता के तीसरे दौर के लिए मिलेंगे।
इजरायली अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका द्वारा हमला अनिश्चित है और दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच संपर्क हुआ है। एक अधिकारी ने कहा कि इस संघर्ष का राजनयिक समाधान <ष्ठBरु-क्तTस्>साल का सबसे बड़ा आश्चर्य होगा।  |