search

प्रॉपर्टी के कमीशन के विवाद में दोस्त की कर दी हत्या, लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आरोपी ने किया सरेंडर

cy520520 2026-1-3 23:27:16 views 1234
  

घोगा गांव में धर्मपाल की हत्या के बाद ग्रामीणों ने घोगा मोड़ को किया जाम। जागरण



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। घोगा गांव में रविवार की रात अपने एक साथी के साथ मिलकर खुद की लाइसेंसी पिस्टल से एक शख्स की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपित नरेला थाना पहुंच गए।

जहां आरोपित दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर धर्मपाल नाम के शख्स की हत्या कर दी है। वे आत्मसमर्पण करने आए हैं। पहले तो पुलिस को आरोपित के बातों पर यकीन नहीं हुआ, जब दिनेश ने पिस्टल निकालकर पुलिस को देने की कोशिश की तो पुलिस हैरान रह गई। तुरंत आरोपित से पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया।
हत्यारों ने ही बताया कहां है शव?

दिनेश और उसके साथी भूप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक धर्मपाल का शव घोगा गांव स्थित आरोपित दिनेश के ट्यूबवेल के पास से बरामद कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि संपत्ति बेचने के कमीशन को लेकर हुए विवाद में आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि दोनों आरोपित व मृतक घोगा गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपित ने मृतक के गर्दन में गोली मारी थी। जिससे उसके गर्दन और नाक से खून बह रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के बेटे ने प्रदीप ने भी शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।
पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू

पुलिस टीम ने इसकी जानकारी एफएसएल और क्राइम टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर आरोपितों के खिलाफ हत्या, 27 आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदीप ने ही पुलिस को बताया कि संपत्ति बेचने के कमीशन को लेकर उनके पिता और दिनेश के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर उनके पिता की हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

मृतक धर्मपाल की बेटी ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे उनके पिता को गली में ही रहने वाले भूप सिंह बुलाकर ले गए थे। उस समय पिता मंडी से पैसे लेकर आए थे। घर में पैसे भी नहीं रखे थे, इससे पहले वह भूप सिंह के साथ चले गए। फिर देर रात जानकारी मिली कि उन्होंने पिता की हत्या कर दी है।
हत्या के विरोध में सड़क जाम घर किया हंगामा

हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार व घोगा निवासियों ने नरेला-बवाना रोड स्थित घोगा मोड़ को जाम कर दिया। काफी संख्या में आए लोगों ने पुलिस व आरोपितों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्हें इंसाफ चाहिए, आरोपितों को सख्त से सख्स सजा मिलनी चाहिए। रोड जाम होने के कारण देखते ही देखते यहां लंबा जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर करीब ढ़ाई घंटे बद सड़क को जाम से खुलवाया।

यह भी पढ़ें- हापुड़ से दिल्ली तक नहीं मिला खाकी का साथ, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता आरोपितों के डर से ओडिशा चली गई रातोंरात
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162472