दिल्ली के एक स्कूल में आग लगने से गार्ड की मौत। तस्वीर- एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के रणहौला इलाके में सोमवार देर रात एक सरकारी स्कूल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में स्कूल के गार्ड की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
अब तक मिली जानकारी पश्चिमी दिल्ली के रणहौला थानाक्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के गार्ड रूम में सोमवार देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त गार्ड उसी कमरे में सो रहा था।
आग इतनी अचानक और तेज लगी कि गार्ड की जलने से मौत हो गई। जांच कर रही पुलिस आग लगने कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक गार्ड की पहचान 58 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है।  |