search

UP के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे हिमाचल प्रदेश के बद्रीका आश्रम, परिवार एक सप्ताह से यहीं

Chikheang 2026-2-24 11:27:31 views 1234
  

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण आर्काइव  



जागरण संवाददाता, नाहन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पहुंचे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास सिरमौर के मरयोग स्थित बद्रीका आश्रम पहुंचे। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी एक सप्ताह पहले से आश्रम में हैं। अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह से निजी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस से केवल सुरक्षा मांगी गई है। हिमाचल पुलिस ने अखिलेश यादव को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सुरक्षा प्रदान की है। आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी स्वयं मौके पर मौजूद हैं।
क्या कहते हैं आश्रम अधिकारी

बद्रीका आश्रम के लोक संपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का यह निजी दौरा है, मीडिया को जानकारी देना उचित नहीं है।
शाम को कसौली में दोस्त के होटल में रुके

अखिलेश यादव सोमवार शाम को कसौली पहुंचे थे। जहां पर वह अपने दोस्त के होटल में रुके थे। कसौली से मंगलवार सुबह निकलकर मरयोग आश्रम में पहुंचे, जहां पर आश्रम में पहले से उनका परिवार मौजूद है।
शंकराचार्य विवाद के बीच क्यों पहुंचे आश्रम

उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच अखिलेश यादव का मरयोग आश्रम में बाबा से मिलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अखिलेश का हिमाचल के एक आश्रम में बाबा से मिलना संयोग नहीं हो सकता। बताया जा रहा है अखिलेश यादव बाबा के साथ उत्तर प्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकार ने खर्चों में कटौती की शुरू, कैसे जुटाएंगे 3000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व? 7 प्वाइंट में समझें

  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244