search

मंदिर के पास खेलते-खेलते गायब हुआ 5 साल का बच्चा, 6 दिन बाद तालाब में मिला शव; पीएम रिपोर्ट का इंतजार

cy520520 1 hour(s) ago views 468
  

तालाब में मिला छह वर्ष के बच्चे का शव। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नाेएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में छह दिन पहले लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे का शव रविवार को तालाब में मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया खेलते-खेलते बच्चे के तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका है। स्वजन ने भी आरोप से इनकार किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।

मूलरूप से जनपद फर्रुखाबाद निवासी कामगार इंद्रपाल परिवार के साथ चिपियाना बुजुर्ग में किराए के मकान में रहते हैं। 17 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे वह बेटे ईशू के साथ कुत्ते वाले मंदिर के पास गए थे। इंद्रपाल मंदिर परिसर में बैठ कर आराम करने लगे और ईशू खेलने लगा था। कुछ देर बाद ईशू गायब हो गया।

पिता को ईशू नहीं दिखा तो इधर-उधर तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने अनहाेनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया बच्चे की तलाश के लिए टीमें लगाईं थी।

रविवार को मंदिर के पास के तालाब की तरफ पहुंचे लोगों ने शव देख सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जेसीबी से शव बाहर निकाला। तालाब में आसपास के घरों का पानी भरता है। तालाब घास, कूड़ा और झाड़ियों से पटा पड़ा है।

लंबे समय से इसकी साफ सफाई नहीं कराई गई है। जबकि अक्सर आसपास के परिवारों के लोग मंदिर के पास बैठने व घूमने आते रहते हैं। बताया पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली गोल्फ होम्स की लिफ्ट में आधे घंटे फंसा रहा बच्चा, बिल्डर के खिलाफ हंगामा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162532