search

वाह रे डीडीसीए, कीपिंग नहीं करने वाले को विकेटकीपर बनाकर टीम में चुन लिया, हो गई फजीहत

Chikheang 2025-10-7 12:36:12 views 1258
  डीडीसीए ने टीम सेलेक्शन में कर दी भारी गड़बड़ी





अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में टीम चयन के दौरान वह सबकुछ हो सकता है जो आप सोच भी नहीं सकते हैं। अस्त-व्यस्त तरीके से लिए गए ट्रायल और यो-यो टेस्ट के बाद दिल्ली के चयनकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए जिस 23 सदस्यीय अंडर-19 टीम का चयन किया, उसमें 22वें नंबर पर एक विकेटकीपर का नाम था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभिराज गगन सिंह टीम के पहले विकेटकीपर हैं। तीन अक्टूबर को टीम चुन ली गई लेकिन इसके बाद डीडीसीए के कुछ पदाधिकारियों ने अध्यक्ष रोहन जेटली से इस गंभीर मामले की शिकायत की। पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि जिसे दूसरा विकेटकीपर बताकर चुना गया है वह तो कीपिंग करता ही नहीं है।


चयनकर्ताओं का दोष नहीं

सूत्रों के मुताबिक इसमें चयनकर्ताओं का कोई दोष नहीं है। डीडीसीए के एक पदाधिकारी उस खिलाड़ी को टीम में रखने के लिए दबाव डाल रहे थे और उसमें सफल भी हो गए थे। अब अगर किसी खिलाड़ी को विकेटकीपर के तौर शामिल कराया जा रहा होगा तो उसके पीछे कोई न कोई \“बड़ा\“ कारण होगा। मामला इतना ज्यादा स्पष्ट था कि रोहन जेटली ने इस खिलाड़ी का नाम टीम से काटा और दूसरे विकेटकीपर को रांची भेजा गया। टीम नौ अक्टूबर से शुरू होने वाले बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए सोमवार को रांची पहुंच चुकी है। यही नहीं इस टीम में शामिल एक खिलाड़ी को कागजों में हेरफेर के कारण हटाया गया। इसके अलावा एक और खिलाड़ी को ड्रॉप करना पड़ा।


चयनसमिति की बैठक में पदाधिकारियों के शामिल होने पर सवाल

एक तरफ तो खिलाड़ियों के चयन में भ्रष्टाचार की बू आ रही है तो दूसरी ओर लोकपाल के आदेश के बावजूद आशु दानी की अध्यक्षता वाली चयनसमिति की बैठक में सचिव अशोक शर्मा व संयुक्त सचिव अमित ग्रोवर शामिल हुए। अशोक शर्मा के पदाधिकारी के तौर पर नौ साल पूरे होने को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।

डीडीसीए के सदस्य सुरेश कुमार शर्मा ने 28 सितंबर को ही रोहन जेटली को लिखी ईमेल में लोकपाल के 22 सितंबर 2023 के उस अंतरिम आदेश का हवाला दिया था जिसमें कहा गया था कि इस राज्य क्रिकेट संघ में होने वाली चयनसमिति की बैठक में डीडीसीए का कोई पदाधिकारी नहीं बैठेगा। यह निर्णय तत्कालीन सचिव सिद्धार्थ साहिब सिंह वर्मा के चयनसमिति की बैठक में शामिल होने को लेकर दिया गया था। सिद्धार्थ अब सचिव नहीं हैं लेकिन लोकपाल अभी वही हैं।



यह भी पढ़ें- IND vs WI: गौतम गंभीर के घर सजेगा दस्तरख्वान, दिल्ली वाले घर में होगी टीम इंडिया की दावत

यह भी पढ़ें- \“रोहित और विराट कोहली को अब डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहिए\“, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने दिग्गजों को बताई कड़वी हकीकत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953