search

Varanasi Cold Wave: पूरे दिन हाड़ ठिठुराती रही गलन, शनिवार भी अति शीत दिवस

LHC0088 2025-12-28 15:57:10 views 1241
  

अब नए साल की शुरुआत तक चलेगी शीतलहर। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ की नई बयार ने एक बार फिर ठिठुरा दिया। बर्फीली पछुआ हवा के चलते पूरे दिन गलन बनी रही, गलन भरी ठंड हाड़ ठिठुराती रही। पूरे दिन कोहरा बना रहा।

दोपहर बाद सूर्यदेव थोड़ी देर के लिए कोहरे की चादर हटा झांके जरूर लेकिन उनकी किरणें कोई प्रभाव न डाल सकीं और वे पुन: कोहरे की धुंध में खो गए। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे चले जाने के कारण शनिवार भी अति शीत दिवस बन गया। खराब मौसम के चलते 18 उड़ानें निरस्त कर दी गईं जबकि अनेक ट्रेनें और डड़ानों का संचालन घंटों विलंब से हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार की रात से ही घने कोहरे ने सभी दिशाओं को अपनी चपेट में ले लिया था। दृश्यता 40 मीटर तक रह गई थी। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। कुछ देर बाद कोहरा जरूर कम हुआ लेकिन कोहरे की चादर ने पूरे परिवेश को पूरे दिन अपने आवरण में घेरे रखा।

इससे बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे की अपेक्षा 4.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे 17.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 11 पर रहा। उधर, बाबतपुर क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान ने 3.4 डिग्री सेल्सियस का गोता लगाया लगाया और सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे 16.4 पर आ गया।

यह भी पढ़ें- SIR In UP: बनारस में मतदाता सूची से हटाए गए 5.72 लाख मतदाता, \“नो मैपिंग\“ वोटरों को देने होंगे साक्ष्य  

वहां न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के अनुसार रविवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में घना से अत्यंत घना तक कोहरा बना रह सकता है।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के इस झोंके का प्रभाव अभी दो-तीन दिन और बना रह सकता है। इससे आने वाले दिन भी शनिवार की तरह ही कोहरे में लिपटे रह सकते हैं, तापमान में और गिरावट होने से गलन का प्रभाव और तीव्र हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही इसके ठीक पीछे एक और विक्षोभ पहुंचेगा जिससे आने वाला नया साल भी शीतलहर के बीच में मनाना होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158591