search

SEBI Admit Card 2026: असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Chikheang 1 hour(s) ago views 560
  

SEBI Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 135 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना अनिवार्य है।
SEBI Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद \“SEBI Grade A Phase-2 Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

सेबी की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए फेज-2 परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: NTA NCET 2026: नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 17 अप्रैल को होगा एग्जाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160526