search

क्रिसमस और नववर्ष उत्सव के लिए पुरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सभी मार्गों पर नाकाबंदी और वाहन जांच

Chikheang 2025-12-20 16:37:01 views 931
  

पुरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था



संवाद सहयोगी, पुरी। जगन्नाथ धाम पुरी को जोड़ने वाले सभी मार्ग पर नाकेबंदी लगा दी गई है। शहर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी की जांच पड़ताल करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि आगामी क्रिसमस और नववर्ष 2026 के उत्सव के अवसर पर पुरी जिले में बड़ी संख्या में पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आम जनता के आगमन की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुरी पुलिस द्वारा पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।शहर को जोड़ने वाले मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।
प्रमुख सड़क मार्गों पर विशेष पुलिस व्यवस्था

पुरी एसपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि उत्सव के दौरान पुरी शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, समुद्र तटों, भीड़ संभावित स्थानों, होटलों, लॉज, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सड़क मार्गों पर विशेष पुलिस व्यवस्था तैनात की गई है।

पुरी जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों जैसे श्रीजगन्नाथ मंदिर, समुद्र तट, सातपड़ा, कोणार्क, रामचंडी मंदिर, बलिहारीचंडी मंदिर, विश्वनाथ मुंडिया, रघुराजपुर, जहानिया पीर तथा अन्य स्थानों के प्रवेश एवं निकास मार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों, समुद्र तट के निकटवर्ती इलाकों और शहर के प्रमुख चौराहों पर नियमित एवं आकस्मिक नाकाबंदी की जा रही है।  
यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी नजर

इसके साथ ही सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच, दस्तावेजों का सत्यापन, हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच, नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग, मोबाइल पेट्रोलिंग और नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
दस्तावेजों के साथ यात्रा करने की सलाह

सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से स्थायी और चलायमान निगरानी की जा रही है।पुरी के पुलिस अधीक्षक सिंह ने सभी नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेजों के साथ यात्रा करें और यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या 112 नंबर पर दें। पुरी पुलिस सभी के सहयोग से इस उत्सव काल को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुखद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953