LHC0088 • 2025-12-28 11:26:27 • views 838
देवघर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, देवघर। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना ही उनका लक्ष्य है। जो भी कुछ कमियां है, उसे दूर करने के लिए तत्पर है। शनिवार शाम देवघर सदर अस्पताल पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यह बातें कहीं। कहा कि देवघर सहित राज्य में चार मेडिकल कॉलेज तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। केबिनेट में लाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डॉक्टर भी बड़े पैमान पर योगदान देंगे। कहा कि राज्य बने 25 साल हो गए हैं लेकिन पिछले 20 सालों राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने पर ध्यान नहीं दिया गया । इस विभाग को केवल राजनीति का अड्डा बनाया गया था। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा। हेल्थ से नहीं प्यार नहीं किया। बल्कि इसके संसाधनों से प्यार किया। ईमानदारी से सोचा जाता है तो बेहतर व्यवस्था होती।
कहा कि आने वाले समय में डाक्टरों की कमी नहीं होगी। मेडिकल यूनिवर्सिटी नहीं होने की बात मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने तुरंत सेक्शन दिया। रांची में छह महीने के अंदर राज्य को यूनिवर्सिटी मिल जाएग। डाक्टर, नर्सों सहित अन्य विभाग में बहाली होगी। उन्होंने कहा कि 108 को लेकर खामियाें को लेकर बातें सामने आती है।
सरकारी व्यवस्था में कुछ खामियां नजर आती है। इसको लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। अब 108 को उबर और ओला के तर्ज पर चलाया जाएगा। जल्द ही पुराने एंबुलेंस की जगह पर 209 एंबुलेंस की खरीदारी की जाएगी। प्रक्रिया की जा रही है। पुराने सभी एंबुलेंस को बदल दिया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष द्वारा वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि सवाल उठाते हुए लाइट नहीं होना तकनीकी कारण भी हो सकता है। टार्च की लाइट में इलाज कर जान बचाने वाले डाक्टर को अवार्ड मिलना चाहिए। केवल बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
कहा कि उनका लक्ष्य को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने का है। एम्स की व्यवस्था ठीक नहीं है। एक आदिवासी पीड़ित को एम्स ने भर्ती ही नहीं किया। रेफर कर दिया। मर गया होता है अगर मैं नहीं किया। एम्स अपने रवैये में सुधार लाए, राजनीति अड्डा ना बनाएं। जांच कर एम्स प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक डाक्टर होने के नाते राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आला पकड़ लिया। देवघर में भी ओपीडी सेवा दूंगा। संसाधन भी बेहतर होगा। संताल परगना बेस्ट है। कई चिकित्सक है , जो झारखंड में अपनी सेवा देना चाह रहे है। राज्य के सभी जिला को चार-चार मोक्ष वाहन मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए 15 करोड़ प्राप्त हो चुका है। समय लगेगा व्यवस्था बदलेगी।
सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
देवघर पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, मरीजों के वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाज कराने आए मरीजों से भी मिलने वाली स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बातों की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक है। काफी सुधार हुआ है, आगे और बेहतर होगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी सहित अन्य मौजूद थे। |
|