search

Hundru Fall: नया साल मनाने के लिए झारखंड की ये जगह फेमस, बिहार-उड़ीसा और बंगाल से भी आते हैं सैलानी

cy520520 2025-12-27 19:27:32 views 732
  



संवाद सूत्र, सिकिदिरी। नए साल के आगमन पर सैलानियों के स्वागत के लिए हुंडरू फाल सज कर तैयार है।नए साल के पहले दिन एक जनवरी को हुंडरू फाल में हजारों की संख्या में सैलानियों तथा पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हुंडरू फाल में अधिकतर रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो, गुमला, जमशेदपुर, रामगढ़, धनबाद सहित अन्य राज्यों बंगाल, उड़ीसा व बिहार के भी सैलानी काफी संख्या में पहुंचते हैं।

इस दौरान सैलानी यहां के मनोरम और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं। यहां आने वाले पर्यटक 320 फिट की ऊंचाई से गिरते झरना के करीब जाकर मनमोहक नजारा देखने को आतुर रहते हैं। सैलानियों और पिकनिक मनाने वालों का आने जाने का सिलसिला दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो जाता है।

झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि साल के शुरू दिन हुंडरू फाल में सैलानियों की भारी भीड़ और किसी अनहोनी घटना के मद्देनजर सिकिदिरी थाना की पुलिस के साथ-साथ पर्यटन मित्र काफी चौकस रहते हैं।

राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि हुंडरू फाल की सुरक्षा में तैनात पर्यटन मित्रों की टीम हुंडरू फाल के अलग-अलग डेंजर जोन वाले स्थानों में मुस्तैद रहते हैं।भीड़ इतनी होती है कि हुंडरू फाल में पिकनिक मनाने वालों के लिए जगह कम पड़ जाती है।पर्यटक फाल के पहले ही सड़क किनारे पिकनिक मनाते हैं।
हुंडरू फॉल कैसे पहुंचे?

रांची से हुंडरू फाल की दूरी 45 किमी है।यहां पहुंचने के लिए दो रस्ते हैं।रांची से आने वाले सैलानी अनगड़ा होते हुए 43 किमी का सफर तय कर आसानी से हुंडरू फाल पहुंच सकते हैं।जबकि,रांची से ओरमांझी होते हुए भी सैलानी 48 किमी का सफर तय कर हुंडरू फाल पहुंच सकते हैं।

सुविधा के अनुसार पर्यटक यहां चारपहिया,तीनपहिया,और दोपहिया वाहन से भी पहुंच सकते हैं। झारखंड पर्यटन विकास निगम की ओर से हुंडरू फाल के अंदर जाने के लिए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क10 रुपए,दोपहिया वाहन के लिए 15 रुपए और चारपहिया वाहन के लिए 30 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
हुंडरू फॉल आने वाले पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील

झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने हुंडरू फाल आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि पर्यटक सावधानी बरतें।उन्होंने हुंडरू फाल के ऊपरी हिस्से में स्थित डेंजर जोन साहब चिपुवा, सोना डूबवा और हुंडरू बाबा के आगे खतरनाक खाई की ओर तथा हुंडरू फाल के नीचे हिस्से में स्थित भंडरा दह, मंतूमारा दह और जोगिया दह जैसे डेंजर जोन की ओर पर्यटक जाने की गलती न करें। उक्त डेंजर जोन की ओर जाने की गलती जानलेवा साबित हो सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737