search

रायबरेली में अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, मौके पर एकत्र हो गए सैकड़ों ग्रामीण

LHC0088 2025-12-20 21:38:02 views 575
  

अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा।



संवाद सूत्र, बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कन्नावां गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो प्रतिमा से सिर गायब था। आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी घटना को लेकर रोष जताया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।

ग्रामीण आशीष गौतम, राजू, रामफेर, जगजीवन, सुंदरलाल, गणेश, जगदंबा, बब्बू, अजय, कमलेश का कहना है कि बाबा साहब की प्रतिमा समाज में सम्मान और समानता की प्रतीक है, ऐसे में इस तरह की घटना न केवल लोगों की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास भी है।

विधायक श्याम सुंदर भारती ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने अराजक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चहारदीवारी निर्माण व सीसी कैमरे लगवाने की बात कही, जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

मामला बढ़ता देख एसडीएम गौतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लाेगों का बढ़ता आक्रोश देख बछरावां समेत चार थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी भी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ तोड़ फोड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस आस पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138