search

Bihar News: ऑनलाइन अटेंडेंस में भी फर्जीवाड़ा करने लगे टीचर, DEO ने 12 के खिलाफ लिया एक्शन

deltin33 2025-12-20 21:38:01 views 1241
  

ऑनलाइन अटेंडेंस। फाइल फोटो  



संवाद सहयोगी, लखीसराय। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की व्यवस्था से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूलों में ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति हर रोज बनती है। विभाग ने जब इसकी गहराई से जांच पड़ताल किया तो सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने में शिक्षकों का फर्जीबाड़ा उजागर हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय जिले में भी दर्जन भर से अधिक शिक्षकों ने ई शिक्षा कोष पोर्टल पर जुगाड़ और फर्जीवाड़ा से हाजिरी बनाया। अब गुरुजी की यह चोरी पकड़ी गई है। इस पूरे खेल में यह भी सामने आया है कि विद्यालय प्रधान की सांठगांठ से ही शिक्षक फर्जी हाजिरी बना रहे हैं।

शिक्षा विभाग के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा जब इसकी जांच कराई गई तब फर्जी तरीके से एप पर शिक्षको द्वारा उपस्थिति दर्ज करने का मामला उजागर हुआ। जांच में जिन शिक्षकों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है वे विद्यालय से अक्सर फरार रहने बाले शिक्षक हैं।

ऐसे शिक्षक विद्यालय गए बिना अपना फोटो भेजकर उपस्थिति बनवा लेते हैं। इस कार्य में उनके सहयोगी शिक्षक और कर्मियों का सहयोग मिल रहा है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ई शिक्षा कोष पोर्टल को लागू किया गया है।

यह मोबाइल आधारित तकनीक है। जिसमें विद्यालय के 500 मीटर की परिधि में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो पाती है। एप में इंट्री और आउट टाइम में चेहरे की तस्वीर अपलोड करनी होती है, लेकिन ई शिक्षा कोष में कुछ तकनीकी खामियां है, जिसका फायदा उठाकर कई शिक्षक बिना स्कूल गए उपस्थित बना रहे हैं।

जिले के कजरा क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक की पकड़ी गई चोरी चर्चा का विषय बना हुआ है।  
इन शिक्षकों ने हाजिरी बनाने में किया फर्जीवाड़ा

  • मु शाबिर अहमद - उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चमी गिद्दा हलसी।
  • शबनम अंसारी - उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चमी गिद्दा हलसी।
  • अशोक कुमार गुप्ता - प्राथमिक विद्यालय सिल्वे, हलसी।
  • अंजू कुमारी - उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीरा हरेबा, हलसी।
  • निशा कुमारी - पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा।
  • संजीव कुमार - उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोशघानी सूर्यगढ़ा।
  • अजय कुमार - प्राथमिक विद्यालय बकुरा बरमसिया, कजरा।
  • हेमंत कुमारी यादव - उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुरा, पिपरिया।
  • अजय कुमार - प्राथमिक विद्यालय रामनगर, पिपरिया।
  • प्रमोद कुमार - प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय महेशपुर कचरा।
  • मुनीलाल चौधरी - मध्य विद्यालय महेशपुर, कजरा।
  • रामकुमार - मध्य विद्यालय महेशपुर, कजरा।

डीईओ ने 12 शिक्षकों का किया वेतन बंद, स्पष्टीकरण

जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ई शिक्षा कोष पोर्टल पर  उपस्थिति दर्ज करने में में बरती गई लापरवाही को शिक्षक आचरण संहिता का उल्लंघन एवं गंभीर अपराध मानते हुए कुल 12 शिक्षकों का तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए। स्पष्टीकरण मांगा है।

डीईओ ने जारी आदेश पत्र में कहा है कि कतिपय शिक्षक के बदले अन्य दूसरे शिक्षक द्वारा उपस्थिति दर्ज की जा रही है। कई शिक्षक फ़ोटो अपलोड करने में भी गड़बड़ी कर रहे हैं। विद्यालय में इंट्री और आउट का पालन भी ठीक से नही हो रहा है। विभाग इसे काफी गंभीरता से लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521