search

ध्वस्तीकरण से अलग यूपी में ये काम भी कर रहा है बुलडोजर, आते-जाते चुपचाप देख रहे लोग

Chikheang 2025-11-7 23:37:27 views 1205
  



जागरण संवाददाता, शामली। करीब एक दशक बाद पूर्वी यमुना नहर की सफाई का कार्य शुरू हुआ है। जेसीबी की मदद से नहर को पूरा चौड़ा किया जा रहा है, और गड्ढों को भी भरा जा रहा है। आते-जाते लोग ये कार्य देख रहे हैं। मंडल में करीब दो सौ किमी की नहर में एक साथ ही कार्य चल रहा है। सफाई नहीं होने की वजह से नहर में पानी भी कम आ रहा था। इस मुद्दे को छपरौली विधायक ने विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटिश काल में बनी पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर, शामली और बागपत के किसानों के लिए लाइफ लाइन है। इस पर बड़ी संख्या में किसान सिंचाई पर निर्भर हैं। नहर की लंबे समय से सफाई नहीं होने के चलते इसकी चौड़ाई कम हो गई थी, और नहर में जगह-जगह गड्ढे भी बन गए थे।

इन गड्ढों की वजह से कई हादसे हुए थे, जिनमें कई लोगों की जान चली गई थी, तो वहीं चौड़ाई और गंदगी की वजह से नहर में पानी भी कम आ रहा था। कुछ समय पहले छपरौली विधायक डा. अजय कुमार ने समस्या को विधानसभा में उठाया था। तब उम्मीद जगी थी कि नहर की सफाई होगी। अब कार्य मंडल के तीनों जिलों में युद्धस्तर पर चल रहा है।

सहारनपुर में इसकी लंबाई 90 किमी, शामली में 50 किमी और बागपत में 60 किमी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विवेक कुमार ने बताया कि नहर की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नहर की चौड़ाई भी पूरी हो रही है। साथ ही गड्ढों को भी भरा जा रहा है। मंडल के तीनों जिलों में कार्य चल रहा है। यह कार्य चीफ इंजीनियर ओखला की देखरेख में किया जा रहा है।

सफाई कार्य के लिए 48 लाख रुपये मंजूर
छपरौली विधायक डा. अजय कुमार ने बताया कि नहर की सफाई नहीं होने से किसानों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा था। सामान्य स्थिति में नहर की क्षमता 44 क्यूसेक की थी, जो गंदगी और अन्य कारणों से घटकर 22 क्यूसेक से कम रह गई थी। इस मामले को उन्होंने विधानसभा में उठाया था, जिसके बाद 48 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। पहली किस्त के रूप में 18 करोड़ रुपये आ गए हैं। कार्य भी शुरू हो गया है, जो तेजी से चल रहा है।

एसपी आवास के पास बनेंगी सीढ़ी
पिछले दिनों भाजपा नेता सुखचैन वालिया ने विकास भवन में प्रबंधक निदेशक को पूर्वी यमुना नहर में एसपी आवास के पास घाट बनाने के लिए पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि एमएलसी वीरेंद्र सिंह अपने निधि भी देने काे तैयार हैं। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि वहां पर घाट नहीं बनाया जाएगा, बल्कि कुछ सीढ़ी बनाई जाएंगी। इसकी तैयारी चल रही है। नहर की सफाई के बाद यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953