search

बदायूं में जमीन कब्जाने के विवाद में कार सवार प्रधान के देवर को मारी गोली, हालत गंभीर

deltin33 2025-11-7 11:36:36 views 1258
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद गुरुवार की रात को खूनी खेल तक पहुंच गया। कार सवार प्रधान के देवर को कुछ लोगों ने रास्ते में बल्ली लगाकर रोक लिया और फिर पकड़कर गोली चला दी। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक के पैर में लगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मान रही है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला डुमाईल निवासी मुनेश कुमार मौजूदा ग्राम प्रधान भावना का तहेरा देवर है। मुनेश के पिता श्रवण कुमार भी पूर्व प्रधान हैं। यह दिल्ली में ओला टैक्सी चलाने का काम करता है और गुरुवार को अपने गांव से वापस दिल्ली जा रहा था। रात करीब नाै बजे जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने सड़क पर बल्ली लगाकर गाड़ी रोक ली और फिर मुनेश को पकड़ लिया।

आरोप है कि आरोपितों में से एक व्यक्ति ने गोली मारी जो, पैर में लगी है। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पूर्व प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि हमला करने वाले लोग उन्हीं के गांव के रहने वाले हैं और लगभग एक साल से उनसे जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि एक साल पहले संजीव से दो बीघा भूमि खरीदी थी। कागज भी उनके नाम है मगर, गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश है। पूर्व में भी हमला कर चुके हैं।

गुन्नौर के सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। क्योंकि दोनों पक्षों के बीच में जमीन को लेकर विवाद है। चिकित्सक जांच कर रहे हैं। गोली फंसी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521