501 वोट वाले मकान में मिले सिर्फ छह लोग... राहुल गांधी के दावे पर सामने आई सच्चाई

LHC0088 2025-11-6 22:37:20 views 753
  

मकान नंबर 265 में 501 वोट के दावे पर सामने आई सच्चाई।



जागरण संवाददाता, पलवल। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के वोटों की धांधली के खुलासों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से लगती हुई होडल विधानसभा में भी वोट चोरी का दावा किया है। भाजपा जहां इन दावों को झुठला रही है, वहीं स्थानीय कांग्रेस नेता इन खुलासों को वोट चारों का पुख्ता प्रमाण बता रहे हैं। इसलिए बृहस्पतिवार को दैनिक जागरण संवाददाता राहुल गांधी द्वारा होडल शहर के मकान नंबर 265 में 501 वोट होने के दावों की पड़ताल करने पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पड़ताल में सामने आया कि होडल शहर की कृष्णा कॉलोनी स्थित 265 नंबर का मकान पूर्व पार्षद शिवराम का है, जो कि भाजपा से जुड़े हुए हैं। 300 वर्ग गज में बने इस मकान में पांच कमरे थे, जिनमें सिर्फ छह लोग रहते हुए मिले। पूर्व पार्षद शिवराम का कहना था कि वह 1991 से यहां रहे हैं और तभी से उनके मकान का यही नंबर चला आ रहा है। उनके कुनबे के 81 के करीब वोट हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में वोट उनके मकान पर दर्शाए जा रहे हैं।

इतनी बड़ी संख्या में वोटों के उनके मकान पर होने के खुलासे से वह भी हैरान रह गए। बुधवार को राहुल गांधी के खुलासे के बाद ही उन्हें इसका पता चला। इससे पहले उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि शिवराम का कहना था कि बाकी के वोट आसपास के लोगों के ही हैं, जो कि उनके मकान के पते से दिखा दिए गए हैं।

पड़ताल में ये भी पता चला कि मकान में कई वर्षों तक भाजपा में रही नवीन रोहिला तथा उनके पति बिजली विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत हुए मदन लाल रोहिला का नाम भी है। नवीन रोहिला ने 2024 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में होडल विधानसभा से ही लड़ा था।

होडल से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने आरोप लगाया कि रोहिला को भाजपा ने प्रायोजित तरीके से चुनाव लड़ाया था। उनके और मदन लाल रोहिला के होडल के साथ-साथ पलवल और फरीदाबाद के भी वोट हैं।
मकान नंबर 150 में मिले आठ-नौ लोग

दैनिक जागरण की टीम गुदराना गांव भी पहुंची, जिसको लेकर राहुल गांधी ने दावा किया था कि यहां पर भाजपा के जिला परिषद के उपाध्यक्ष उमेश गुदराना के मकान नंबर 150 में 66 वोट हैं। पड़ताल में राहुल गांधी के दावे कुछ हद तक सही साबित हुए। पड़ताल में सामने आया कि यहां कुल छह कमरे हैं और इसमें से सिर्फ आठ-नौ लोग ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार 66 वोटरों में से कुछ वोटर गांव में ही नहीं रहते, जबकि कुछ एससी जाति से जुड़े हुए मिले। ऐसे वोटों की संख्या 20 के करीब बताई गई। प

हले उमेश गुदराना ने राहुल गांधी के दावों को दरकिनार किया था। उन्होंने कहा था कि उनके परिवार में 150 के करीब वोट हैं। ये उनके कुनबे के वोट हैं। कुनबे के लोग आसपास ही रहते हैं, हालांकि वोट पुराने पते पर ही बने हुए हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि 66 वोटरों में से गांव की ही कुछ वोट भी उनके मकान में ही दर्शाई हुई हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140109

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com