
मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित एएस किरण कुमार ने विक्रम साराभाई के योगदानों को गिनाया। किरण कुमार ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस-अमेरिका के बीच अंतरिक्ष दौड़ शुरू हुई। रूस आगे निकल गया तो अमेरिका ने उसे पीछे करने की रणनीति बनाई। ठीक उसी समय भारत की स्वतंत्रता के महज 10 वर्ष ही हुए थे तब आए विक्रम साराभाई ने भारत को प्रौद्योगिकी से जोड़ा और स्पेस टेक्नोलॉजी में स्थापित किया।
|