search

‘मैं एएमआर की मौन महामारी को बढ़ने से व्यक्तिगत रूप से रोकूंगा’, 45 हजार लोगों ने ली शपथ

deltin33 3 hour(s) ago views 303
  

एंटीबायोटिक के मनमाने उपयोग पर \“AMR प्रहार\“ अभियान का समापन, सोनभद्र में 45 हजार ने ली शपथ।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। एंटी बायोटिक के दुष्प्रभावों और लापरवाही से प्रयोग पर समाज को सचेत करते हुए दैनिक जागरण की ओर से एएमआर अभियान चलाया गया। जागरण जागरण एवं आएमए की ओर से ‘एएमआर प्रहार... एंटीबायोटिक्स : लापरवाही नहीं चलेगी’ चल रहे इस अभियान भव्य समापन बुधवार को हुआ।

इसके तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, कचहरी परिसर, नगर पालिका समेत अन्य स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोहों का आयोजन किया गया। लोगों को एएमआर पर प्रहार के तहत शपथ दिलाई गई। इसमें जनपद के करीब 45 हजार लोगों ने बगैर चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं न लेने का संकल्प लिया।

यह भी शपथ ली, मैं शपथ लेता हूं कि मैं बिना डाक्टर के पर्चे के अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक दवाएं खरीदकर नहीं खाऊंगा, मैं किसी डाक्टर पर एंटीबायोटिक दवा लिखने के लिए दबाव नहीं बनाऊंगा, यदि डाक्टर एंटीबायोटिक लिखेंगे तो मैं उसकी पूरी खुराक लूंगा। साथ ही यह भी शपथ ली कि ‘मैं एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंट यानी एएमआर की मौन महामारी को बढ़ने से व्यक्तिगत रूप से रोकूंगा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एंटीबायोटिक दवाओं की शक्ति को सुरक्षित रखने में योगदान दूंगा।’

एंटीबायोटिक्स का मनमानी उपयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे हाेने वाला बैक्टीरियल रेजिस्टेंट संक्रमण को और बढ़ा सकता है, जिससे मरीज का उपचार कठिन हो सकता है। यह मरीज की सेहत के लिए किसी भी हाल में ठीक नहीं है। दैनिक जागरण ने समाचारीय अभियान के तहत इस मामले को गंभीरता से उठाया। विद्यालयों, कालाेनियों में इसको लेकर जागरूकता अभियान चला। राजकीय मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों, जनता से सीधा संवाद कर एंटीबायोटिक्स के गलत प्रयोग से हाेने वाले खतरों की जानकारी दी।

उन्हें जागरूक किया कि बगैर चिकित्सकीय सलाह के इसका उपयोग न करें। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के साथ इसको लेकर सेमिनार भी हुआ जिसमें चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल स्टोरों के संचालकों ने भी बेबाकी से अपना पक्ष रखा। चिकित्सकों ने बताया कि यदि कहीं बैक्टीरियल रेजिस्टेंस हुआ तो फिर लंबे समय तक आपका स्वस्थ्य होना मुश्किल हो जाएगा। एंटीबायोटिक्स दवाओं के समय से उपयोग न करने और मनमानी दवाएं खाने से क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं इसको लेकर सभी को जागरूक किया गया।


दवा का सही उपयोग ही सुरक्षित भविष्य : रूबी प्रसाद

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर पालिका कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम में अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कर्मचारियों और नगरवासियों को शपथ दिलाई कि वे बिना डाक्टर की सलाह एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करेंगे और चिकित्सकों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि यदि एंटीबायोटिक लिखी जाती है तो उसकी पूरी निर्धारित खुराक लेंगे तथा बची हुई या एक्सपायर्ड दवाओं का सुरक्षित निस्तारण करेंगे।

अध्यक्ष रूबी प्रसाद दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एएमआर एक गंभीर वैश्विक समस्या है, जिसके प्रति सभी को जागरूक होना पड़ेगा। यदि हम समय रहते जागरूक नहीं हुए तो सामान्य संक्रमण भी घातक रूप ले सकते हैं।

अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि यह संदेश हर घर तक पहुंचे। नगर के प्रत्येक नागरिक को एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति सजग होना चाहिए। स्वस्थ और सुरक्षित नगर के निर्माण में यही हमारी सबसे बड़ी भूमिका होगी। उन्होेंने कहा कि दैनिक जागरण ने यह जो अभियान चलाया है, इससे लोगों को बहुत ही राहत प्रदान करेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473100