search

CBSE Board Exam 2026: फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई समाप्त, एग्जाम एनालिसिस यहां करें चेक

Chikheang 1 hour(s) ago views 454
  

CBSE Board Exam 2026: आज हुई थी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर में आज कक्षा 12वीं की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा आयोजित कराई। यह परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई गई थी। शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित कराई गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने परीक्षा का स्तर औसतन बताया। साथ ही छात्रों में कहा परीक्षा में कुछ प्रश्न सीधे सैंपल पेपर से पूछे गए थे। बता दें, शारीरिक शिक्षा की यह परीक्षा कुल 70 अंकों के लिए आयोजित कराई गई थी।
छात्रों ने क्या कहा

आज फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने बताया कि प्रश्न-पत्र का स्वरूप औसतन था। कुछ छात्रों ने कहा कि परीक्षा में कुछ प्रश्न सैंपल पेपर से सीधे पूछे गए थे। बता दें, फिजिकल एजुकेशन का यह पेपर छात्रों के लिए हमेशा से ही स्कोरिंग विषय रहा है। इस पेपर में छात्र आसानी से ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने पेपर को बेस्ट बताया।
पेपर को लेकर शिक्षकों में क्या कहा

सीबीएसई फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा को छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी इस पेपर को औसतन बताया। परीक्षा 70 अंकों के लिए आयोजित कराया गया था। इस परीक्षा में छात्रों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न, योग्यता आधारित और मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। आज फिजिकल एजुकेशन के प्रश्न-पत्र को देखकर शिक्षकों ने कहा प्रश्न-पत्र का कठिनाई का स्तर औसतन था। पेपर में पूछे गए प्रश्न का स्वरूप स्पष्ट था। इसके साथ ही परीक्षा में पूछे गए कुछ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न सरल होने के साथ-साथ हल करने योग्य थे।

परीक्षा पैटर्न


फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में छात्रों से 70 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में छात्रों से सेक्शन-ए से 18 प्रश्न, सेक्शन-बी से पांच प्रश्न, सेक्शन-सी से पांच प्रश्न, सेक्शन-डी से चार प्रश्न और सेक्शन-ई से तीन प्रश्न पूछे गए थे।

यह भी पढ़ें: CBSE CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी ctet.nic.in पर होगी जारी, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163895