search

बिहार के आयोगों में खाली पदों को भरने की तैयारी, मिशन मोड में नीतीश सरकार

deltin33 2 hour(s) ago views 167
  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पटना। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में कई आयोगों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने कई तरह की ट्रेनिंग की कार्ययोजना भी तैयार की है। बड़े स्तर पर विभिन्न भर्ती आयोगों के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया को भी अंजाम दिया जाना है।

बिहार युवा आयोग के गठन होने के बाद इस आयोग के लिए एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष तथा सात सदस्यों की नियुक्ति की जाना है। यह नियुक्ति सरकार के स्तर पर होनी है। सत्ताधारी गठबंधन के बीच इन पदों पर होने वाली नियुक्ति का हिस्सा तय होना है।

विधानसभा चुनाव के समय राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन की घोषणा की थी। वहीं, बिहार राज्य सूचना आयोग में भी राज्य सूचना आयुक्त के एक पद पर नियुक्ति होनी है। इस नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष से भी संबंधित व्यक्ति के बारे में सलाह ली जाती है।
बाकी आयोगों में भी जल्द होगी नियुक्ति

बिहार तकनीकी सेवा आयोग में एक अध्यक्ष तथा एक सदस्य (स्वास्थ सेवा) की नियुक्ति की जानी है। इस आयोग के माध्यम से तकनीकी सेवाओं से जुड़ी नौकरियों पर काम होता है। पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग में दो सदस्य नियुक्त किए जाने हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग में भी एक सदस्य का पद रिक्त है। नए वित्तीय वर्ष में इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होनी है। अनुसूचित जाति आयोग में भी एक सदस्य की नियुक्ति होनी है। बिहार लोकायुक्त संस्थान में एक अध्यक्ष व दो सदस्यों की नियुक्ति भी की जानी है।
प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर कई नियुक्तियां

आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर भी कई जगहों पर नियुक्ति होनी है। 33 वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बिहार असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) के 173 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई चल रही।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31924 पदों पर नियुक्ति को ले परीक्षा होनी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न श्रेणी के 18112 पदों पर नियुक्ति को ले परीक्षा होनी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 43315 पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्रेनिंग कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

आयोगों में नयी नियुक्तियों के साथ नए वित्तीय वर्ष में सामान्य प्रशासन विभाग की देखरेख में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होने हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) द्वारा 400 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं बिपार्ड द्वारा बेरोजगारों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत एक लाख युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- पारू व वैशाली में औद्योगिक विकास को रफ्तार, भूमि अर्जन व मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश

यह भी पढ़ें- Bihar Police Admit Card 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470989