बंगाल में प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में BLO गिरफ्तार (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में विवाहेतर संबंध को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बादुरिया इलाके से 30 वर्षीय नासिर अली के क्षत-विक्षत शव को एक नहर से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएलओ रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंडल का अली की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध था और उसने अली को बंगाल में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के बहाने सोमवार देर शाम एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था।
कैसे की हत्या?
उन्होंने बताया कि अली सोमवार रात से लापता था और उसके स्वजनों ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंडल के फोन काल और गतिविधियों पर नजर रखी और शुक्रवार सुबह नहर में शव बरामद किया।
उन्होंने बताया कि मंडल से पूछताछ की गई और अली की हत्या करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सागर को हत्या की इस घटना को अंजाम देने में मंडल की मदद करने, शव के टुकड़े-टुकड़े करने और और उन्हें ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली-हरियाणा समेत 4 राज्यों में बिछेगा 389 KM का नया रेल नेटवर्क, केंद्र सरकार की बड़ी सौगात |
|