search

झारखंड निकाय चुनाव: BJP ने 18 बागी नेताओं को भेजा नोटिस, अनुशासनहीनता पर मांगा जवाब

LHC0088 2026-2-14 17:27:00 views 726
  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड में सभी पार्टियां अपना दमखम दिखाने में लगी हुई हैं। वहीं, इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी पार्टी के बागी नेताओं को नोटिस भेज रहे हैं और निलंबित भी कर रहे हैं।

एक बार फिर से भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे 18 नेताओं को पार्टी ने नोटिस भेजकर अनुशासनहीनता पर जवाब मांगा है।

प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने धनबाद में संजीव सिंह, मुकेश पांडेय, भृगुनाथ महतो को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। देवघर में बाबा बलियासे पलामू में परशुराम ओझा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इन नेताओं के भेजे पत्र में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को अनुशासनहीनता माना गया है। इस पर सात दिनों में अपना जवाब पार्टी को दें।
20 से अधिक नेताओं को जिला कमेटी से नोटिस

भाजपा की जिला कमेटी गिरिडीह, जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिलों ने 20 से अधिक नेताओं को पत्र भेजकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और उसपर उनका पक्ष पूछा है।

इनका जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।  

यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, नगर निकाय चुनाव में 12 बागी उम्मीदवारों को पार्टी से किया सस्पेंड
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126