search

PM ने दिखाई हरी झंडी, चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ी 25 इलेक्ट्रिक बसें, रूट जानने के लिए पढ़ें यह खबर

deltin33 1 hour(s) ago views 727
  

लोकल रूट्स पर यात्रियों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बस सुविधा।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाते ही शनिवार से चंडीगढ़ की सड़कों पर 25 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ पड़ी। यह सभी बसें लोकल रूट्स पर चलेंगी। 80 इलेक्ट्रिक बसें पहले से संचालित हो रही हैं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 105 पहुंच गई हैं। इसके अलावा 75 ई-बसें अप्रैल-मई तक मिल जाएंगी।

हर बस में 36 यात्रियों के बैठने की क्षमता और एक व्हीलचेयर स्पेस तथा 20 यात्रियों के खड़े होने की सुविधा है। आगे और पीछे एयर सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, यात्री सूचना डिस्प्ले और वॉयस आधारित अगले स्टाप की घोषणा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

बसों के अंदर सीसीटीवी कैमरों के अलावा इमरजेंसी बटन की भी सुविधा है। हर यात्री का रिकाॅर्ड होगा और आपताकालीन स्थिति में यात्री इमरजेंसी बटन दबा सकता है।  
इन रूट्स पर चलेंगी नई ई-बसें

  • रूट नंबर 22   : आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क
  • रूट नंबर 30ए : आईएसबीटी-43 से कैंटोनमेंट
  • रूट नंबर 240 : आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 43/44 व किसान भवन मार्ग से)
  • रूट नंबर 241 : आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 52/53 व वाईपीएस चौक मार्ग से)

2027–28 तक डीजल बसें होंगी समाप्त

पीएम जब वर्चुअली पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा रहे थे तब चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर पर भी कार्यक्रम चल रहा था। इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक सहित चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि प्रशासन ने वित्त वर्ष 2027–28 तक सभी डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य रखा है। हमारा प्रयास है कि व्यस्त मार्गों पर लोगों को हर 15 मिनट पर बस मिले ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471013