search

दिल्ली से अंबाला तक बिछेगी नई रेल लाइन, हरियाणा के कई जिलों को मिलेगा लाभ; 32 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी शानदार सुविधा

LHC0088 1 hour(s) ago views 198
  

दिल्ली से अंबाला तक बिछेगी नई रेल लाइन। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में दिल्ली से अंबाला तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से यह नई लाइन गुजरेगी। इससे रणनीतिक लाभ के साथ ही दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय की जानकारी साझा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा है कि सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण होगी। 194 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर 5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। हरियाणा में यह लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। चार वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

खास बात यह कि इस परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल होगी। नई रेल लाइन पर कुल 29 पुलों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा।

परियोजना पूरी होने के बाद 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन रुकेगा। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

हरियाणा में इन दिनों कई प्रमुख रेल परियोजनाएं चल रही हैं। इसेमें आर्बिटल रेल कारिडोर सबसे बड़ी परियोजना है। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ बनने वाली नई इलेक्ट्रिक डबल ब्राड-गेज लाइन पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां (सोनीपत) को जोड़ेगी।

इसी तरह करनाल-यमुनानगर रेल लाइन स्वीकृत हो चुकी है। यह 61 किमी की लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग को सीधा जोड़ेगी, जो मौजूदा 121 किलोमीटर के मार्ग को कम कर 61 किलोमीटर कर देगी। फिलहाल यह प्रोजेक्ट सर्वे स्तर पर है।

रोहतक-महम-हांसी के बीच नई लाइन रोहतक, भिवानी और हिसार जिलों के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जिससे 20 किमी की दूरी कम हो गई है। कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेल ट्रैक जाम से निजात दिलाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159732