search

विदेश नीति पर थरूर के बयान को भाजपा का समर्थन, बौखलाई कांग्रेस बोली- पीएम के गुलाम व चाटुकार न बनें

deltin33 2025-12-28 10:27:01 views 732
  

विदेश नीति पर थरूर के बयान को भाजपा का समर्थन, बौखलाई कांग्रेस  (फोटो- पीटीआई)



आईएएनएस, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयानों को लेकर फिर राजनीतिक तूफान से घिर गए हैं। एक मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने राहुल गांधी और उनके भारत विरोधी प्रचार की आलोचना करते हुए कहा था कि विदेश नीति किसी पार्टी की नहीं, बल्कि देश की होती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके इस बयान का भाजपा और जदयू ने ये कहते हुए समर्थन किया कि वैश्विक मंच पर राष्ट्रीय एकता को उभारने की जरूरत है, जबकि विपक्षप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी निशाना बनाता रहता है।

वहीं कांग्रेस ने थरूर के बयान की आलोचना करते हुए सवाल भी उठाए और कहा कि उन्हें नेहरू के अपमान पर भी बोलना चाहिए।

बता दें कि शशि थरूर ने मीडिया कार्यक्रम में कहा था कि भारत की विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस से जुड़ी नहीं होती, बल्कि एक देश के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती है। अगर एक प्रधानमंत्री की हार पर कोई राजनीति व्यक्ति खुशी मनाता है, तो वह एक तरह से भारत की हार का जश्न मना रहा होता है।

थरूर ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कथन का भी उदाहरण दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत मर गया, तो फिर जीवित कौन बचेगा।

महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि शशि थरूर का बयान सच्चाई से भरा और स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नेता नहीं होता, बल्कि पूरे देश का नेता होता है। दुर्भाग्य से, राहुल गांधी जैसे नेता जिस तरह से टिप्पणी करते हैं, आलोचना या मखौल उड़ानेवाले बयान देते हैं, वह दुखद है। ऐसी टिप्पणियां भारत के गौरव और भावना को ठेस पहुंचाती हैं। राहुल गांधी को कम से कम अपनी पार्टी के नेता की बात सुननी चाहिए।

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे पर अब तक पार्टियों ने एकजुटता कायम रखी है, लेकिन दुर्भाग्य से अब देश के आंतरिक मुद्दे विदेश में चर्चा का विषय बनाए जा रहे हैं।
नेहरू की आलोचना पर थरूर मौन क्यों

कांग्रेस नेताओं ने थरूर पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती है तब वह कोई जवाब क्यों नहीं देते। नेताओं ने थरूर को पीएम मोदी का गुलाम न बनने की अपील की है।

कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद वी हनुमंत राव ने कहा कि थरूर को पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए भी बोलना चाहिए। देश में ऐसे पीएम भी रहे हैं, जो देश सेवा के लिए जेल भी गए और फिर भी अपमानित किए जा रहे हैं।
शशि थरूर चाटुकार की तरह व्यवहार कर रहे हैं

कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि शशि थरूर चाटुकार की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मैं उनकी बौद्धिकता का सम्मान करता हूं। उनका बयान उनकी राय हो सकती है लेकिन उन्हें देश की मौजूदा व्यवस्था पर भी बोलना चाहिए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521