LHC0088                                        • 2025-10-19 02:08:22                                                                                        •                views 1131                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
    
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। जागरण आर्काइव   
 
  
 
रमण शुक्ला, पटना। Amit Shat Strategy: विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित भाजपा के एक-एक बागियों, विरोधियों एवं भितरघातियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं नब्ज टटोल रहे हैं। जिला संगठन से सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से प्रमुख नेताओं को भेजकर नामांकन करने से भी रोकने का प्रबंध भी सुनिश्चित करा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
पूर्व में ही पार्टीं की ओर से कुछ नेताओं को संदेश भेजकर टिकट काटे जाने की सूचना दे दी गई तो इसका भरे मन से ही सही लेकिन दो विधायकों ने विधिवत मीडिया पोस्ट जारी कर कद एवं पद की गरिमा ऊंचा करने का प्रयास किया। मीडिया में बयान जारी कर भी 2025 का चुनाव स्वयं नहीं लड़ने की घोषणा की। ऐसे नेताओं में पटना साहिब के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा, कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा के अतिरिक्त पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, आरा विधायक एवं पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं।   
कुछ नेताओं ने दिखाए बागी तेवर   
 
भाजपा ने कुल 21 विधायकों का टिकट काटा है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने क्षेत्रीय, सामाजिक एवं अन्य समीकरण को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री से लेकर कई पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारियों को भेजकर, मोबाइल पर बातकर ऐसे नेताओं को निर्दलीय नामांकन करने से रोका। हालांकि अभी तक चुनिंदा मामले में पार्टी को सफलता नहीं मिली है। इसमें गोपालंगज से विधायक कुसुम देवी के पुत्र एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के बेटे अनिकेत कुमार सिंह गोलू, पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति में प्रदेश के नेताओं के कार्यक्रम प्रमुख सत्तपाल नरोत्तम भी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि अघोषित रूप से पार्टी का दायित्व त्याग दिया है।  
 
गोपालगंज के दो बार जिला अध्यक्ष रहे अनुरूप श्रीवास्तव ने भी निर्दलीय ताल ठोंक दिया है। श्रीवास्तव वर्तमान में भाजपा के छपरा जिला के प्रभारी हैं।  पारू विधायक अशोक सिंह, बक्सर में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र पांडेय, पटना साहिब से पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पटना की मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार जैसे अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं। वहीं, कुछ बागियों एवं विरोधियों भाजपा से त्यागपत्र देकर जसुपा का दामन था, मैदान में उतर गए हैं। ऐसे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जसुपा की सदस्यता ग्रहण कर टिकट पाने वाले में डा. सत्य प्रकाश तिवारी का नाम प्रमुख है। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |