चुनाव प्रचार में उतरी दिग्गजों की फौज। जागरण आर्काइव
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम थम गया। दो चरणों में होने वाले 243 सीटों के इस चुनावी महासमर में सभी दलों और उनके स्टार प्रचारकों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दर्जनों जनसभाएं की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की ओर से पूरे राज्य में ताबड़तोड़ सभाएं कीं और अपने 20 साल के कामकाज को जनता के सामने रखा।
दूसरी ओर राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ था।
महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरा तेजस्वी यादव के अलावा महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं जैसे दीपंकर भट्टाचार्य, डी. राजा और एम. ए. बेबी भी प्रचार के मैदान में उतरे।
आज दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थम गया। अब सबकी निगाहें मतदाताओं पर टिक गई हैं, जो आगामी चरणों में यह तय करेंगे कि बिहार की सत्ता की बागडोर किसके हाथ जाएगी।
दीपंकर, डी. राजा व एमए बेबी ने डेढ़ सौ से ज्यादा जनसभाएं
महागठबंधन के सहयोगी दवामपंथी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान में खूब पसीना बहाया। हालांकि, नेताओं ने सीमित संसाधनों में ही प्रचार की कमान संभाली। एक भी नेता ने हेलीकाप्टर का उपयोग नहीं किया।
फिर भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा और भारतीय की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के महासचिव एमए बेबी ने 150 से ज्यादा जनसभाएं कीं।
दीपंकर भट्टाचार्य ने सौ से ज्यादा जनसभाएं महागठगंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए की और जनता से सीधे संवाद व जनसंपर्क किया।
20 उम्मीदवारों के पक्ष में तीन दर्जन जनसभाएं की। राज्य सचिव कुणाल ने भी चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली और दर्जनों सभाएं कीं।
भाकपा कार्यालय के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव एनी राजा एवं गिरिश चंद्र शर्मा ने दो दर्जन से अधिक जनसभाएं की।
इधर, माकपा के महासचिव एमए बेबी और राज्य सचिव ललन चौधरी समेत तीन दर्जन से ज्यादा नेताओं ने सौ से अधिक सभाएं कीं।
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2nd Phase: दो पूर्व डिप्टी सीएम की किस्मत होगी तय, नेताओं के रिश्तेदार भी समर में
राहुल गांधी ने की 16 तो प्रियंका ने की 14 सभाएं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस चुनाव बिहार में काफी समय बिताया।
राहुल गांधी ने पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 16 सभाएं की। खरगे ने हालांकि तीन सभाओं को ही संबोधित किया।
प्रियंका गांधी भी 2025 में पहली बार चुनाव मैदान में दिखी और उन्होंने 14 सभाओं को संबोधित किया। खरगे ने राजापाकर, चेनारी के अलावा गया टाउन में सभाएं की।
जबकि राहुल गांधी ने सकरा, नालंदा, बरबीघा, बेगूसराय, खगडिय़ा, औरंगाबाद, कुटुंबा, वजीरगंज, कस्बा, अररिया, अमरपुर, भागलपुर, बहादुरगंज, अमौर के अलावा पूर्णिया व किशनगंज में सभाएं की।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बछवाड़ा, बेल्दौर, सोनबरसा, रोसड़ा, लखीसराय, वाल्मीकि नगर, चनपटिया, रीगा, गोविंदगंज, बेनीपट्टी, कदवा, बरारी और पूर्णिया में चुनावी सभाएं की। |