मेरठ में पति की बेरहमी से हत्या: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर नींद की गोली दी, फिर दुपट्टे से गला घोटा

deltin33 2025-11-8 14:07:27 views 525
  

दो साल के अवैध संबंधों में बांधक बने पति को रास्ते से हटाया



जागरण संवाददाता, मेरठ। अवैध संबंधों में बांधक बने राजमिस्त्री पति को प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया। पत्नी ने घर पर नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया। प्रेमी साथी संग उसे बाइक पर बैठाकर गंगानगर पर ले गए। वहां पर पत्नी के दुपट्टे से गला घोटा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके बाद जिंदा ही गंगनहर में फेंक कर घर लौट गए। एक दिन बाद महिला ने लापता होने का हल्ला मचाया। तब भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने राजमिस्त्री की तलाश की। साक्ष्यों के आधार पर पत्नी उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि रोहटा थाने के रसूलपुर निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र विजयपाल राजमिस्त्री का काम करता है। आठ साल पहले अनिल की शादी काजल से हो गईं थी। दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी सात साल की और दूसरी पांच साल की तथा बेटा दो साल का है।

दो साल पहले पड़ोस में रहने वाले आकाश पुत्र राजेंद्र से काजल से प्रेम संबंध हो गए। दोनों को कई बार ग्रामीणों द्वारा आपत्तिजनक हालत में देखने पर पंजायत भी हुई। उसके बाद भी दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए। अनिल कुमार ने पत्नी के बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी। तब काजल ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर अनिल के अपहरण की पटकथा रच दी।

आकाश ने इस कृत्य में अपने साथी गांव के ही बादल पुत्र योगेंद्र को शामिल किया। 25 अक्टूबर की रात को काजल ने पति अनिल के खाने में नशीली गोलियां डाल दी। रात करीब साढ़े 12 बजे अनिल बेहोश हो गया। उसके बाद घर के बाहर तक उसे अर्धबेहोशी की हालत में काजल लेकर आ गई। वहां से आकाश और बादल ने बाइक पर बैठा लिया।

अनिल को लेकर दोनों सिवालखास गंगनहर पर आ गए। पीछे-पीछे काजल भी नहर पर पहुंच गई। काजल ने अपने दुपट्टे से अनिल का गला घोटा। लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। उसके बाद जिंदा ही उसे गंगनहर में फेंक कर घर लौट गए। 26 अक्टूबर तक अनिल का कोई पता नहीं लगने पर परिवार ने ढूंढना शुरू कर दिया। भाई राजू की तरफ से रोहटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, मिलने के बहाने होटल में बुलाया था

उसके बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पांच नवंबर को राजू ने पत्नी काजल और उसके प्रेमी आकाश पर शक जताते हुए तहरीर दी। तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशादेही पर ही आरोपित बादल को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीनों ने अनिल कुमार को अगवा कर नहर में फेंकना स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयोग किया दुपट्टा और नींद की गोलियां भी बरामद करा दी है। पुलिस की टीम नहर में सर्च अभियान चलाकर अनिल की तलाश कर रही है।

काजल पर पाबंदी लगाने पर अनिल की हत्या का बनाया प्लान

काजल और आकाश के प्यार की चर्चा पूरे गांव में थी। अनिल को भी इस मामले की जानकारी मिली। तब गांव में पंचायत कर आकाश के काजल से मिलने पर पाबंदी लगा दी। साथ ही काजल को घर से निकलने पर भी रोक लगाई थी। तब भी दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे। मोबाइल पर ही बातचीत के दौरान दोनों ने अनिल को अगवा करने का प्लान बनाया। अनिल को नहर में फेंकने के बाद भी दोनों रात में घर पर एक साथ रहे थे। सुबह ही काजल के घर से आकाश अपने घर लौट गया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com