search

Nuapada By-Election: नुआपड़ा उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 5 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज, 14 मैदान में

LHC0088 2025-10-28 19:40:22 views 1238
  

नुआपड़ा उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच पूरी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए उपजिलाधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 5 के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी के राजाराम साहू, राष्ट्रीय परिवर्तन दल के सीताराम बेहरा के साथ तीन निर्दलीय उम्मीदवार- पुरुषोत्तम बेहरा, कमल छत्रिया और भुजबल आडबंगा के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।

वहीं, भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया, बीजेडी की स्नेहांगिनी छुरिया, कांग्रेस के घासीराम माझी, समाजवादी पार्टी के रमाकांत हाती, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत टांडी, ओडिशा जनता दल के शुकधर दंडसेना और आठ निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन सामान्य पर्यवेक्षक प्रकाश बिंदु और रिटर्निंग ऑफिसर सुरमी सोरेन उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138