search

Akhilesh Yadav FB Account: नीति के उल्लंघन पर सस्पेंड हुआ था अखिलेश का फेसबुक पेज, बहाल

cy520520 2025-10-28 18:07:49 views 1238
  

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को मेटा की नीतियों के उल्लंघन के तहत सस्पेंड किया गया था। पेज को 12 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है।

सपा प्रमुख ने इस मामले पर कहा कि जिन पोस्ट को वयस्क और हिंसा की श्रेणी में बताया गया है, उनमें ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने न्याय की लड़ाई को जमीन पर और तेज करने की बात कही है। वहीं पेज सस्पेंड होने को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सपा प्रमुख के फेसबुक पेज पर आठ लाख से अधिक फालोअर हैं। इस पेज को शुक्रवार शाम छह बजे बाद सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद सपा की ओर से सवाल उठाए गए। नेताओं ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शनिवार सुबह सपा प्रमुख का फेसबुक पेज बहाल हो गया। बहाल होने के बाद पेज पर अखिलेश यादव ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके द्वारा कही लाइन पोस्ट में माध्यम से साझा कीं। लिखा, संपूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है। वहीं पेज बहाल होने के बाद भी सपा नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

बाद में पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि हमे जानकारी दी गई है कि वयस्क और हिंसा से जुड़ा कंटेंट शेयर करने के कारण पेज को सस्पेंड किया गया था। इसमें बलिया की एक युवती संबंधी पोस्ट और एक पत्रकार के उत्पीड़न से जुड़े मामले की पोस्ट को आधार बताया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी समझ में आ गया है कि हम जमीन पर जितना काम करेंगे, उतनी लड़ाई कामयाब होगी। अब हम जमीन पर ही जनता को जागरूक करेंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री ने कतहा कि ये कार्रवाई फेसबुक की तरफ से की गई है, इसमें सरकार की कोई भी भूमिका नहीं है। उनके अकाउंट से एक अपमानजनक पोस्ट किया गया था, जिस वजह से ही फेसबुक ने अपनी नीतियों के मुताबिक ये फैसला ले लिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737