search

ब्रिटिश यूट्यूबर सैम पेपर के पटाखा स्टंट से दीपावली पर बच्ची घायल, किक और पंप.फन पर लगा बैन

LHC0088 2025-10-24 03:37:15 views 986
  

ब्रिटिश यूट्यूबर सैम पेपर। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर ब्रिटिश यूट्यूबर सैम पेपर के लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान किए गए पटाखों के स्टंट से आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। दरअसल, ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर सैम पेपर ने दिल्ली में दीपावली मनाते हुए स्थानीय लोगों के साथ पटाखों वाली मस्ती की, लेकिन एक राकेट पटाखा सीधे बच्ची के चेहरे पर लग गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियाे तेजी से प्रसारित हुआ और उनकी आलोचना हुई। इसके बाद अब पेपर को स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म किक और पंप.फन से बैन कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 20 अक्टूबर को नई दिल्ली की सड़कों पर हुई, जब पेपर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। वीडियो फुटेज में दिखा कि वे दूर से राकेट दाग रहे थे और एक पटाखा बच्ची के भौंह के ऊपर जाकर फटा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पेपर को घेर लिया और बताया कि बच्ची की आंख को गंभीर चोट लगी है, यहां तक कि एक आंख की रोशनी चली गई हो सकती है। पेपर ने शुरुआत में इसे मजाक के तौर पर लिया, लेकिन बाद में उन्होंने एक्स पर माफी मांगी।

उन्होंने लिखा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है। हमने उन्हें चेकअप के लिए भेजा और इलाज का पूरा खर्चा उठाया। उन्हें सिर्फ पेपर स्टिच लगी और वे घर लौट चुकी हैं।

हालांकि, वीडियो में बच्ची के चेहरे पर खून बहता साफ दिख रहा था और कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि चोट आंख तक पहुंची है। पेपर ने इन दावों को \“\“ड्रामेटिक\“\“ बताते हुए खारिज किया, लेकिन घटना के बाद किक और पंप.फन प्लेटफार्म ने भी उन्हें बैन कर दिया। पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन स्थानीय लोग जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी- पैरोल में प्रशासनिक देरी से नहीं छीना जा सकता दोषी का अधिकार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138