search

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में 70 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 1302 के बीच होगी टक्कर

Chikheang 2025-10-24 03:37:06 views 1249
  

दूसरे चरण में 70 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिले की 122 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अंतिम दिन 70 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब दूसरे चरण के चुनावी मैदान में 1302 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। उल्लेखनीय है कि 1372 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए थे जबकि 389 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों रद हो गए थे।
दूसरे चरण में कुल 1761 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था

गुरुवार को पर्चा वापस लेने वाले प्रमुख नाम में भाजपा के चनपटिया से पूर्व विधायक प्रकाश राय, नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा के अतिरिक्त कई अन्य नाम सम्मिलित है।  

वहीं, नाम वापसी करने वाले दलीय नेताओं में कांग्रेस के प्रत्याशी सतीश कुमार ऊर्फ मंटन सिंह, ने वारसलीगंज एवं प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से तो वीआईपी के प्रत्याशी बिंदू गुलाब यादव ने बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से नाम वापस ले लिया है। दूसरे चरण में कुल 1761 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था।  

दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। उधर, भाजपा के बागियों के नाम वापस लेने को लेकर चर्चा है कि पार्टी की ओर से कठोर कार्रवाई की चेतावनी के साथ ही कानूनी शिकंजा कसने के डर से प्रकाश एवं रश्मि वर्मा ने नाम वापस लिए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953