search

मोहाली में जिम संचालक पर गोली चलाने वालों ने पीजी में छिपा दी थी पिस्टल, पुलिस ने की बरामद, जेल में बंद बदमाश भाेलू पूरे खेल का मास्टरमाइंड

Chikheang 2025-10-19 19:07:37 views 959
  



  

जागरण संवाददाता, मोहाली। फेज-2 में जिम संचालक विक्की बाउंसर पर फायरिंग करने वालों से मोहाली पुलिस ने तीसरी पिस्टल बरामद कर ली है। मुख्य आरोपित अमन चौहान और रितिक भारद्वाज उर्फ बिल्ला को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो खुलासा किया कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई तीसरी पिस्तौल बुडैल के एक पीजी में छिपाई गई थी। पुलिस आरोपितों को साथ लेकर गई और वहां से पिस्टल बरामद की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस पूरी साजिश को जेल में बंद बदमाश भोलू ने रचा था। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने इस खुलासे की पुष्टि की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

25 सितंबर 2025 को आरोपितों ने पहले मोहाली और फिर चंडीगढ़ के होटल के बाहर फायरिंग की थी। उस समय चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने दावा किया था कि उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बाद में सामने आया कि आरोपित खरड़ सीआईए टीम से बचने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके थे। ऑपरेशन सेल ने दो पिस्तौलें बरामद की थीं, लेकिन अदालत में बताया गया कि वह फायरिंग में इस्तेमाल नहीं हुई थी।

इस विवाद के चलते आपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को लाइन हाजिर और हेड काॅन्स्टेबल वरिंदर को निलंबित कर दिया गया था। बाद में थाना-36 की पुलिस ने आरोपियों का रिमांड लेकर पिस्तौल बेचने वाले धर्मेंद्र और आसिफ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तीसरी पिस्तौल नहीं मिल सकी थी। मोहाली पुलिस की कार्रवाई ने इस मामले में एक अहम सुबूत जुटा लिया है, जिससे जांच को नई दिशा मिल सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953