search

वैशाली में होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में एक दर्जन से ज्यादा महिला जवान बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

cy520520 2025-10-11 04:37:22 views 1282
  

अस्पताल में चल रहा इलाज। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर-पटना मार्ग पर जढुआ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण करने वाली होमगार्ड के करीब एक दर्जन से अधिक महिला जवानों का अचानक तबीयत खराब हो गई।

सभी महिला जवान को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

वहीं, अचानक एक दर्जन जवान के सदर अस्पताल के एमरजेंसी में आने पर अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी हाल में लगी बेड कम पड़ गई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत सभी का इलाज किया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जाता है कि प्रशिक्षण के दौरान ज्यादा थक जाने के कारण महिला जवानों का तबीयत बिगड़ने लगी। इसे लेकर होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में अफरातफरी मच गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

मिली जानकारी के अनुसार सभी महिला जवान प्रशिक्षण करने के बाद अपने आवास पर चली गई। इसके बाद एक-एक करके सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले आधा दर्जन से अधिक को सदर अस्पताल लाया गया। उसके बाद बस से दूसरी बार इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।  

इस संबंध में महिला जवानों के साथ आई जवानों ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अचानक सब की तबीयत बिगड़ गई। सीमरण कुमारी, माफिया कुमारी, निधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चंदा कुमारी, मीनू मिश्रा, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, उजाला कुमारी, अंजली कुमारी, मधु कुमारी, शिविनी, छाया कुमारी, नीलम कुमारी, संजू कुमारी, छोटी कुमारी सहित एक दर्जन से अधिक महिला जवानों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

इस संबंध में होमगार्ड के कमांडेंट प्रेम चन्द ने बताया कि फास्टिंग के कारण कुछ महिला जवानों का अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। सभी की स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163472