search

Delhi Weather: दिल्ली में सामान्य से अधिक तापमान, अगले 5 दिनों में और बढ़ेगा; वायु गुणवत्ता भी खराब

deltin33 1 hour(s) ago views 654
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आRएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। 28 फरवरी से अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस और उसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

बुधवार को रिज क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड और सफदरजंग में 30.2 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 30 डिग्री सेल्सियस और पालम में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 13.8 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 12.4 डिग्री सेल्सियस, रिज क्षेत्र में 14.8 डिग्री सेल्सियस और अयानगर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह कई स्थानों पर कुहासा रहने की भी संभावना है। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 228 यानी खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप के अनुसार बुधवार शाम आनंद विहार सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआइ 326 यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। 26 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में एक्यूआई खराब श्रेणी में और 11 में मध्यम श्रेणी में रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में चलते ट्रक से 200 किलो इलायची की चोरी, तीन आरोपित गिरफ्तार   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476917