search

पूर्णिया : फरवरी में सिर पर बंधना था सेहरा, खुद ओढ़ ली कफन, क्या वजह बनी कि देनी पड़ गई जान

LHC0088 2026-1-20 01:56:21 views 632
  

पूर्णिया में मंटू कुमार ने आत्महत्या कर ली है।  



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। आगामी फरवरी माह में सिर पर सेहरा बंधना था। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन अचानक युवक ने घर में ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौक पर घटी है। मृतक मंटू कुमार-25 वर्ष श्रीनगर चौक निवासी कैलाश सिंह का पुत्र था। इस घटना ने स्वजन कोक शोक में डाल दिया है। सभी इस घटना की चर्चा कर रहे हैं।  

  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौक पर घटी घटना
  • शादी के लिए खुद पसंद की थी लड़की लेकिन कर ली खुदकुशी

मंटू को लड़की पसंद थी

पिता कैलाश सिंह ने बताया कि मंटू ने खुद लड़की पसंद की थी और उसकी पसंद के आधार पर ही फरवरी में विवाह की तिथि निर्धारित की गई थी। सुबह मंटू ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसकी मां ने उसे दवा दी और धूप सेंकने के बाद कमरे में आराम करने को कहा। मंटू अपने कमरे में सोने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो उन लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।
घर में हो गया था बंद

शोर मचाने और आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन लोगों ने धक्का देकर गेट तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए, मंटू फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और गंभीर स्थिति में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कई प्रश्न उठ रहे हैं

जब मंटू अपनी पसंद की लड़की से शादी कर रहा था तो आत्महत्या करने के लिए क्यों मजबूर हुआ। ऐसी क्या परेशानी थी कि वह अपने स्वजन को कुछ बता नहीं पा रहा था। लोग इस तरह के कई प्रश्न कर रहे हैं। पुलिस भी सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि सबसे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखा जाएगा। इसके बार काल डिटेल चेक होगी। जिससे शादी तय हुई थी, उससे भी बात की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833