search

अब Robot पार्क करेगा आपकी कार! यूपी के इस जिले में बनेगी AI आधारित कार पार्किंग, टोकन भी देगा रोबोट

LHC0088 1 hour(s) ago views 320
  

एआई जेनेरेटेड तस्वीर



निशांत यादव, जागरण लखनऊ। यदि आपको कार की पार्किंग करना हो और जगह ढूंढने के लिए इधर-उधर परेशान हो रहे हों तो इसमें समय भी लग जाता है। ऐसी ही समस्या को दूर करने के लिए रोबाेट आधारित रोबोटिक्स प्रणाली आपकी मदद करेगी।

रोबोटिक तरीके से कार को अपने नियंत्रण में लेकर उसकी पार्किंग खाली स्थान पर हो सकेगी। परंपरागत तरीके से पर्ची देने की जगह रोबोट आपको टोकन भी दे देगा। वापस आकर टोकन देने पर ही कार को बाहर लाकर सौँपा जाएगा। यह व्यवस्था जल्द ही छावनी के सदर क्षेत्र में लागू होगी। मंगल पांडेय रोड पर परिषद प्रशासन चार मंजिला रोबोटिक्स पार्किंग बनाएगा।  

देश की किसी भी छावनी परिषद में अब तक रोबोटिक्स कार पार्किंग नहीं है। यह पार्किंग कम स्थान पर कई गुणा वाहनों को खड़ा कर सकती है। छावनी के मंगल पांडेय रोड पर मौजूदा कार पार्किंग में इस समय 70 कारों को खड़ा करने की क्षमता है। इसी स्थान पर छावनी परिषद शापिंग कांप्लेक्स के साथ रोबोटिक्स कार पार्किंग स्थल विकसित करेगा।

भूतल पर शॉपिंग कांप्लेक्स होगा और उसके ऊपर चार मंजिल की मैकेनाइज्ड कार पार्किंग होगी। कारों को शॉपिंग माल पहुंचने पर वाहन स्वामी को उसे छोड़ देना होगा। एआई और सेंसर तकनीक वाली रोबोटिक्स प्रणाली कार को लेकर चार मंजिल तक जहां भी खाली स्थान होगा, वहां उसे खड़ा कर देगी।

शॉपिंग माल के ऊपर 280 कारों को चार मंजिल तक खड़ा किया जा सकेगा। जब कार को पार्किंग से निकालना होगा तो टोकन वापस देना होगा। टोकन वापस करते ही पार्किंग में लगी कार निकलकर लिफ्ट के जरिए भूतल पर आ जाएगी। रोबोटिक्स प्रणाली की इस पार्किंग को बनाने में करीब 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। जल्द ही निर्माण करने वाली फर्म का चयन किया जाएगा।

लखनऊ देश की पहली छावनी होगी, जहां रोबोटिक्स कार पार्किंग बनायी जाएगी। इस कार पार्किंग के बनने से सदर बाजार आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पहले से अधिक स्थान मिल सकेगा।  

                                                                   अभिषेक राठौर सीईओ, लखनऊ छावनी परिषद   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165882