search

बिजनौर में दबंगों ने महिला कंडक्टर से की अभद्रता... बचाने आए चालक को पीटा, तोड़े बस के शीशे

deltin33 1 hour(s) ago views 1004
  

बिजनाैर में चांदपुर की चुंगी के पास रोडवेज बस में हुए हंगामें के दौरान पुलिस को जानकारी देती परिचालक राशिदा



जागरण संवाददाता, बिजनौर। बिजनौर डिपो से चांदपुर के लिए शुक्रवार की सुबह रवाना हुई रोडवेज बस की महिला परिचालक से बस में सवार युवकों ने टिकट के छुट्टे पैसे वापस ल्रेने के नाम पर अभद्रता की। विरोध करने पर कंडक्टर और उसे बचाने आए चालक से जकर आरोपितों ने मारपीट की।

युवकों ने बस में हंगामा किया और नीचे उतरकर पत्थर बरसाकर बस का शीशा तोड़ दिया। बस पर पत्थर लगने से अन्य यात्रियों में एक बार को चीख पुकार मच गई। आरोपित आसपास के लोगों को जुटता देखकर भाग गए। मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बिजनौर डिपो की एक बस चांदपुर जा रही थी। बस को उलेढ़ा निवासी चालक हेमंत कुमार चले रहे थे। संविदा पर तैनात राशिदा बस में कंडक्टर हैं। वह टिकट काट रहीं थी। रामलीला मैदान के पास बस में छह युवक चढ़े। उन्होंने स्याऊ का टिकट कटवाने के लिए 500 रुपये का नोट दिया।

राशिदा ने उन्हें टिकट दे दिए और कुछ ही देर में छुट्टे पैसे देने की बात कहकर बस पर बैठने को कहा। लेकिन युवक सीट पर नहीं बैठे और राशिदा के पास ही खड़े रहे। आरोप है कि उन्होंने राशिदा के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। चालक हेमंत कुमार ने चांदपुर की चुंगी के पास बस रोक ली।

हेमंत कुमार राशिदा को बचाने आए तो उनसे भी युवकों ने मारपीट कर दी। युवक शोर मचाते हुए बस से नीचे उतर गए और उन्होंने पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ दिया। बस पर पत्थर लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उधर, शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देखकर युवक वहीं एक गली में भाग गए।

आरोप है कि युवक जाते-जाते राशिदा का टिकट काटने से मिले पैसे वाला बैग भी झपटकर ले गए। जिसमें करीब पांच हजार रुपये थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपितों की तलाश भी कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस सब हंगामे के बीच बस लगभग एक घंटा लेट हुई। बाद में पीड़ित चालक और कंडक्टर बस को लेकर चांदपुर गए।

घटना की सूचना पर डिपो इंचार्ज सतवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित चालक व परिचालक से जानकारी ली। इंचार्ज ने बताया कि प्रकरण को लेकर पुलिस से कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया है। साथ ही महिला परिचालक का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें समझाकर शांत किया है। रोडवेज विभाग अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474336