search

बंगाल के आसनसोल में खूनी तांडव: कलयुगी बेटे ने मां को गोली मारकर घर फूंका, फिर खुद को भी उड़ाया

Chikheang 1 hour(s) ago views 210
  

कलयुगी बेटे ने मां को गोली मारकर घर फूंका (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, आसनसोल। बंगाल के पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले के आसनसोल में गुरुवार देर रात एक कलियुगी बेटे ने पहले अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर घर में आग लगाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान 68 वर्षीय संध्या मुखोपाध्याय और उनके 49 वर्षीय बेटे राजा मुखोपाध्याय के रूप में हुई है। घटना को लेकर अप्राकृतिक मौत के दो मामले दर्ज किए गए हैं।

आसपास के लोगों ने बताया कि बेटे ने एक दिन पहले अपने पिता दयामय मुखोपाध्याय से भी मारपीट की थी, जिससे आहत होकर वह अपनी बेटी के घर चले गए थे। इस कारण उनकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद वह शुक्रवार सुबह घर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार रात उन्होंने घर से गोली चलने की दो आवाजें सुनीं और फिर आग की लपटें देखीं।

सूचना पाकर कुल्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर से मां और बेटे को झुलसी हुई हालत में बरामद किया गया। देर रात पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165242